अयोध्या, चौथा प्रहरी 29 नवंबर। प्रथम स्वाधीनता संग्राम के सूत्रधार मातादीन भंगी ने अंग्रेजी दासता और जातीय गुलामी के विरुद्ध जो हुंकार भरा,वह देश के प्रथम स्वतंत्रता आंदोलन की आधारशिला बना।उनका जन्म 29 नवंबर 1825 को मेरठ में हुआ था।
उनकी जयंती के अवसर पर याद करते हुए गोशाईंगंज प्रभारी चौ.लौटनराम निषाद ने कहा कि बैरकपुर छावनी में खलासी के पद पर कार्यरत मातादीन भंगी ने अंग्रेजी राज के क्रियाकलापों की पोल खोल सैनिक विद्रोह को हवा देकर पहले स्वतंत्रता संग्राम का आगाज करवाया जिस नाते उन्हें 08 अप्रैल 1857 को फांसी दे दी गई।समाजवादी पिछड़ावर्ग प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष चौ.लौटनराम निषाद ने कहा कि अंग्रेजी सेना के सिपाही मंगल पांडेय से पानी मांगने पर जब मातादीन भंगी को दुत्कारते हुए उनके द्वारा यह कहा गया कि तुझ भंगी को पानी देकर हमें अपना धर्म थोड़े न भ्रष्ट करवाना है, तो मातादीन भंगी ने यह कहकर कि मुझे पानी देने से धर्म भ्रष्ट हो जाएगा जबकि गाय और सुअर के चर्बी से बने कारतूस दांत से खींचने में धर्म भ्रष्ट नहीं होता है,जातीय दंभ की हवा निकाल दी और इस घटना के बाद बैरकपुर छावनी में 01 मार्च 1857 को सशस्त्र विद्रोह हो गया।भारत के प्रथम स्वतंत्रता आंदोलन के पहले सेनानी मातादीन भंगी को उनके जयंती पर कोटिश: नमन है।लौटन राम निषाद ने तारून ब्लाक के घूरीटीकर, धरमपुर, निधियावां, वनघूसरा, समदा, बरांव, नहरीपुर, दांदूपुर व मया ब्लाक के कुम्हिया, वीरमपुर में सेक्टर, बूथ प्रभारियों, बीएलए के साथ-साथ बीएओ से सम्पर्क कर एसआईआर फार्म भरे जाने की प्रगति पर चर्चा किया।अभी तक कहीं 50%,कही 60% ही एसआईआर फार्म की लोडिंग हो पाई है। कई बीएलओ ने बताया कि सर्वर डाउन होने के कारण लोडिंग में काफी दिक्कत आ रही है।कई बी एल ओ काफी परेशान दिखे।उन्होंने मुख्य निर्वाचन अधिकारी से एसआईआर प्रक्रिया के लिए कम से कम एक महीना और समय बढ़ाने की मांग किया है। इस मौके पर उपस्थित रामदेव यादव बूथ प्रभारी, राजेश कुमार गुप्ता बीएलए, भगवान दीन यादव, दिग्विजय सिंह, बैजनाथ यादव प्रधान, अरुण कुमार चौहान बी एल एराकेश वर्मा, जयप्रकाश भारती प्रधान, राजकुमार निषाद, सुभाष वर्मा बी एल ए,स्वामीनाथ शर्मा बी एल ए,मो.मिराज, अर्जुन कोरी, प्रमोद जलवंशी,बृजकिशोर कोरी, महेश कुमार निषाद, मो.अजीज,राम अजोर निषाद पूर्व प्रधान, राकेश वर्मा, मो.हसन,श्यामदल यादव आदि उपस्थित थे।
Author: Chautha Prahari
Vinay Prakash Singh Editor in Chief M.N0- 9454215946 Registration NO. UDYAM -UP-24-0043854






