मेरठ, चौथा प्रहरी 29 नवंबर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर चलाए जा रहे एसआईआर विशेष मतदाता पुन निरीक्षण अभियान के तहत भाग संख्या 259 खैर नगर बालिका कन्या पाठशाला मेरठ पर शनिवार को बीएलओ आदित्य कुमार सक्सेना के साथ क्षेत्रीय नागरिकों के गणना फॉर्म भरने का कार्य और जमा कराए गए हैं।
क्षेत्रीय जनता द्वारा बीएलओ व पूर्व पार्षदों का फॉर्म भरने और जमा करने में पूर्ण रूप से सहयोग किया गया इस मौके पर बीएलओ आदित्य कुमार सक्सेना एवं पूर्व पार्षद दल नेता समाजवादी पार्टी अफजाल सैफी एवं पूर्व पार्षद प्रत्याशी हाजी आरिफ अंसारी ने क्षेत्र के छूटे हुए मतदाताओं से कहा कि जिनके फॉर्म प्राप्त हो चुके हैं।वह जिलाधिकारी के आदेश अनुसार कल 30 नवंबर तक हर स्थिति में भाग संख्या 259 खैर नगर पर रविवार को दोपहर 2 बजे तक जमा करने का कम करें तथा एस ए आर फॉर्म के साथ सामान्य निर्वाचन 2003 की मतदाता सूची का पृष्ठांकन अपने नाम वाले कॉलम के साथ फॉर्म के साथ लगाकर जमा करें एवं नए मतदाताओं के फॉर्म आगामी 9 जनवरी 2026 से भरने का कार्य कराया जाएगा तथा छूते हुए मतदाता अपना फार्म कल तक अवश्य जमा करवाने की मेहरबानी करें।समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता नेता और पदाधिकारी आम जनता के सहयोग के लिए हमेशा तत्पर हैं और आगे भी रहेंगे तथा प्रयास है कि किसी भी मतदाता का नाम छुटने ना पाए।
Author: Chautha Prahari
Vinay Prakash Singh Editor in Chief M.N0- 9454215946 Registration NO. UDYAM -UP-24-0043854






