Breaking News
चौथा प्रहरी: लखनऊ के 2505 बूथों पर सुना गया प्रधानमंत्री मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम, वृक्षारोपण और बूथ बैठकें भी हुईं चौथा प्रहरी: उत्तर प्रदेश बना देश में बिजली आपूर्ति का नंबर-1 राज्य, 32,673 मेगावाट की रिकॉर्ड सप्लाई चौथा प्रहरी:बरसात से पहले सभी खराब हैंडपंप दुरुस्त करने के निर्देश,पंचायत योजनाओं की समीक्षा में ओमप्रकाश राजभर ने तय की समय सीमा चौथा प्रहरी: भूतपूर्व सैनिक बैंकर्स के लिए नए मंच की पहल, संजय राय बने उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष चौथा प्रहरी: राम मंदिर चढ़ावा मामले में जवाबदेही पर उठे सवाल,कोषाध्यक्ष की भूमिका पर भी चर्चा चौथा प्रहरी: जेवर में 6,785 करोड़ रुपये के इलेक्ट्रॉनिक्स प्लांट का शिलान्यास, सीएम योगी बोले- निवेश से बढ़ेंगे रोजगार और उद्योग
15 Best News Portal Development Company In India

मत्स्य पालकों के किसान क्रेडिट कार्ड अधिक से अधिक बनाए जाएं- डॉ संजय निषाद  पीएम मत्स्य संपदा अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को शीघ्र कराया जाए भुगतान

SHARE:

लखनऊ, चौथा प्रहरी 2 दिसंबर। योगी सरकार के मत्स्य विकास विभाग के कैबिनेट मंत्री डॉ० संजय कुमार निषाद ने कहा है कि प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को नियमानुसार योजनान्तर्गत यथाशीघ्र धनराशि का भुगतान व्यय कराना सुनिश्चित किया जाए। योजनाओं का लाभ देने के लिए मत्स्य पालकों के अधिक से अधिक क्रेडिट कार्ड बनवाये जाए। जनपदीय अधिकारी राजस्व विभाग के अधिकारियों से समन्वय कर ग्राम सभा के अवशेष तालाबों का शत-प्रतिशत पट्टा कराया जाना सुनिश्चित करें। मण्डल और जनपदीय स्तर पर रिवर रैचिंग कार्यक्रमों को यथाशीघ्र पूर्ण कराया जाए।

मत्स्य विकास मंत्री डॉ० निषाद ने मंगलवार को विधान भवन स्थित अपने कार्यालय कक्ष में मत्स्य विभाग द्वारा संचालित कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मत्स्य पालक कल्याण कोष का भुगतान ससमय किया जाए और मत्स्य पालकों के हित में संचालित योजनाओं का व्यापक तरीके से प्रचार-प्रसार कराया जाए।मत्स्य दुर्घटना बीमा योजना की व्यापक समीक्षा करते हुए मंत्री ने योजना से अधिक से अधिक मत्स्य पालकों को आच्छादित किये जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समितियों के गठन के लंबित प्रस्तावों का निस्तारण एवं विभिन्न स्तरों से प्राप्त शिकायतों का निस्तारण ससमय सुनिश्चित किया जाए।डा0 निषाद ने कहा कि राज्य सरकार मत्स्य पालकों के सर्वांगीण विकास और प्रदेश को मत्स्य उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।मत्स्य मंत्री डॉक्टर निषाद ने कहा कि मत्स्य विभाग को उ0प्र0 को न केवल मत्स्य उत्पादन के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाना है बल्कि शहरी क्षेत्र के शिक्षित युवाओं और ग्रामीण क्षेत्रों तक मत्स्य पालन को रोजगार एवं व्यवसाय के महत्वपूर्ण आर्थिक स्रोत के रूप में बेहतर संभावनाआंे के अवसर उपलब्ध कराना है। मत्स्य पालकों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाए और उन्हें मत्स्य पालन की नवीन तकनीकों की जानकारी दी जाए ताकि उन्हें मत्स्य पालन में किसी प्रकार की हानि न हो और अधिक से अधिक मत्स्य उत्पादन हो सके।बैठक में मंत्री द्वारा पीएमएमएसवाई (प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना पेंडिंग केसेज एवं बैक आउट रिपोर्ट) की अद्यतन रिपोर्ट, केसीसी एवं इन्श्योरेन्स, प्रोग्रेस एवं इम्प्लीमेण्टेशन स्टेटस, फेडरेशन एवं कोऑरेशन करेन्ट स्टेट्स रिपोर्ट एवं परफार्मेन्स रिव्यू, रिवर रैंचिंग (सीड क्वालिटी एवं डिस्ट्रीब्यूशन रिपोर्ट) तथा निषादराज बोट योजना, प्रोग्रेस इम्प्लीमेेण्टेशन स्टेटस एवं बेनीफिशरीज की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की गई।बैठक में प्रमुख सचिव मत्स्य विकास, मुकेश मेश्राम ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये कि मत्स्य विकास से संबंधित सभी योजनाओं का लाभ लाभार्थियों तक पहुंचाने का हर संभव प्रयास करें एवं उन्हें प्रोत्साहित करें। मत्स्य विभाग द्वारा संचालित योजनाओं में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाए।बैठक में महानिदेशक मत्स्य धनलक्ष्मी के द्वारा मंत्री को बैठक में दिए गए निर्देश के क्रम में ससमय कार्यवाही किए जाने हेतु आश्वस्त किया गया।समीक्षा बैठक में एन.एस. रहमानी, निदेशक मत्स्य, पुनीत कुमार उप निदेशक मत्स्य, एजाज अहमद उप निदेशक मत्स्य, सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

VINAY PRAKASH SINGH
Author: VINAY PRAKASH SINGH

Registration NO. UDYAM -UP-24-0043854

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई