कोहरे में धुंध के वजह होने वाली दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए परिवहन विभाग की पहल
बाराबंकी, चौथा प्रहरी 20 दिसंबर। परिवहन विभाग सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए व्यावसायिक तथा ट्रैक्टर ट्रालियों में रिफ्लेक्टर टेप लगाने की कवायद शुरू की है। शीत लहर व धुंध के कारण होने वाली दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने की दिशा में परिवहन विभाग ने विशेष जागरूकता अभियान चलाया| इस दौरान व्यावसायिक वाहनों समेत ट्रैक्टर ट्रालियों में रेट्रो रिफ्लेक्टर टेप लगकर चालकों को सावधानी पूर्वक वाहन संचालित करने हेतु जागरूक किया गया| तो वही नियमो का उल्लंघन मिलने पर दर्जनों वाहनों के चालान किए गए| सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन एवं प्रवर्तन अंकिता शुक्ला ने शनिवार को लखनऊ-बाराबंकी, देवा-कुर्सी मार्ग पर विशेष जागरूकता अभियान चलाकर दर्जनों वाहनों पर रिटो रिफ्लेक्टर टेप लगवाकर चालकों को सावधानी बरतते हुए एवं निर्धारित गति सीमा पर वाहन संचालित करने का संकल्प दिलाया। हालांकि परिवहन विभाग सड़क सुरक्षा के लिए हमेशा इस प्रकार की कार्रवाई करता रहता है। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी अंकित शुक्ला ने इसी कड़ी में रेट्रो रिफ्लेक्टर टेप लगाने की पहल की है।
Author: VINAY PRAKASH SINGH
Registration NO. UDYAM -UP-24-0043854






