Breaking News
चौथा प्रहरी: भूतपूर्व सैनिक बैंकर्स के लिए नए मंच की पहल, संजय राय बने उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष चौथा प्रहरी: राम मंदिर चढ़ावा मामले में जवाबदेही पर उठे सवाल,कोषाध्यक्ष की भूमिका पर भी चर्चा चौथा प्रहरी: जेवर में 6,785 करोड़ रुपये के इलेक्ट्रॉनिक्स प्लांट का शिलान्यास, सीएम योगी बोले- निवेश से बढ़ेंगे रोजगार और उद्योग चौथा प्रहरी: प्रदेश में 35 स्वचालित परीक्षण स्टेशनों के जरिए 2.80 लाख से ज्यादा वाहनों का फिटनेस प्रमाणन चौथा प्रहरी: यूपी विधानसभा के प्रमुख सचिव प्रदीप दुबे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग, प्रयागराज में दी गई तहरीर चौथा प्रहरी: आस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, SIT रिपोर्ट आते ही शुरू हुई कार्रवाई: देवरिया में बोले मुख्यमंत्री योगी
15 Best News Portal Development Company In India

लखनऊ न्यूजः राष्ट्र प्रेरणा स्थल में राष्ट्र नायकों की भव्य कांस्य प्रतिमाओं का निर्माण और सौंदर्यीकरण पूरा, प्रधानमंत्री करेंगे अनावरण

SHARE:

राज्य ललित कला अकादमी ने कराया डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पं. दीन दयाल उपाध्याय और श्रद्धेय अटल बिहारी बाजपेयी की कांस्य प्रतिमा का निर्माण

फव्वारा, फसाड लाइटिंग और प्रोजेक्शन मैपिंग से किया गया प्रतिमाओं का सौंदर्यीकरण

लखनऊ, चौथा प्रहरी 21 दिसंबर। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दूरदर्शी विजन और भावी पीढ़ियों में राष्ट्रवाद की विचारधार को प्रेरित करने के उद्देश्य से प्रदेश की राजधानी, लखनऊ में ‘राष्ट्र प्रेरणा स्थल’ का निर्माण किया गया है। राष्ट्र प्रेरणा स्थल पूरे देश में राष्ट्रवाद की भावना को प्रज्वलित करने वाला एक अनूठा केंद्र होगा। भारतीय स्वतंत्रता संग्राम और राष्ट्रवाद के प्रतीक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पं. दीन दयाल उपाध्याय और श्रद्धेय अटल बिहारी बाजपेयी की भव्य कांस्य प्रतिमाओं का अनावरण 25 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। राष्ट्र नायकों की इन 65 फुट ऊंची और 32 टन वजनी कांस्य प्रतिमाओं का निर्माण राज्य ललित कला अकादमी ने करवाया है। इन प्रतिमाओं का सौंदर्यीकरण फसाड लाइटिंग और प्रोजेक्शन मैपिंग के माध्यम से किया गया है।

राम सुतार आर्ट क्रियेशन और माटू राम आर्ट्स ने किया प्रतिमाओं का निर्माण

लखनऊ के वसंत कुंज में लखनऊ विकास प्राधिकरण ने 65 एकड़ के क्षेत्र में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का निर्माण कराया है। प्रेरणा स्थल में राष्ट्रवाद के प्रतीक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पं. दीन दयाल उपाध्याय और श्रद्धेय अटल बिहारी बाजपेयी की भव्य कांस्य का निर्माण राज्य ललित कला अकादमी ने कराया है। निर्माण के लिए लगभग 21 करोड़ रुपये की धनराशि एलडीए की ओर से जारी की गई है। राज्य ललित कला अकादमी के निदेशक अमित अग्निहोत्री ने बताया कि इन प्रतिमाओं में पंडित दीन दयाल उपाध्याय की प्रतिमा का निर्माण प्रसिद्ध राम सुतार आर्ट क्रियेशन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किया गया है। इसी फर्म ने दुनिया की सबसे ऊंची स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का भी निर्माण कराया था। वहीं, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की प्रतिमाओं का निर्माण माटू राम आर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड ने पूरा किया है। ये प्रतिमाएं न केवल कलात्मक उत्कृष्टता का प्रतीक हैं, बल्कि राष्ट्रवाद और एकात्मता की भावना की भी संचार करेंगी।

फसाड लाइटिंग और प्रोजेक्शन मैपिंग के जरिए होगा प्रतिमाओं का सौंदर्यीकरण

उन्होंने बताया कि राष्ट्र नायकों की कांस्य प्रतिमाएं 65 फुट ऊंची और 32 टन वजन की हैं। प्रतिमाओं के निर्माण में 85 प्रतिशत तांबा और 5-5 प्रतिशत सीसा, टिन और जस्ते के समिश्रण का उपयोग किया गया है। इन मूर्तियों के सौंदर्यीकरण के लिए फसाड लाइटिंग और प्रोजेक्शन मैपिंग का भी उपयोग किया गया है। प्रोजेक्शन मैपिंग के जरिए मूर्तियों के कपड़ों का रंग समय के साथ बदला जा सकेगा। साथ ही मूर्तियों के चारों ओर पानी के फव्वारों और स्टेज का निर्माण किया गया है। साथ ही राष्ट्र प्रेरणा स्थल में राष्ट्र नायकों के प्रेरक जीवन से भावी पीढ़ियों को परिचित करवाने के उद्देश्य से म्यूजियम का भी निर्माण किया गया है। जहां निर्मित 5 गैलरियों में तीनों राष्ट्र नायकों के जीवन संदेश को वीडियो एवी के माध्यम से दर्शाया जाएगा, साथ ही उनके उपयोग किए गए सामान और उनकी फोटो, जीवन वृत्त और सिलिकॉन मूर्तियों के माध्यम से जीवंत करने का प्रयास किया गया है। यह स्थल न केवल पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगा, बल्कि स्कूल-कॉलेज के छात्रों के लिए शैक्षिक यात्राओं का आदर्श स्थान सिद्ध होगा।

VINAY PRAKASH SINGH
Author: VINAY PRAKASH SINGH

Registration NO. UDYAM -UP-24-0043854

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई