15 Best News Portal Development Company In India

अयोध्याः ब्लॉक प्रमुख जिला अध्यक्ष शिवेंद्र सिंह पिता के चतुर्थ पुण्यतिथि पर पांच जनवरी को बाटेंगे 20 हजार जरूरतमंदों को कंबल 

SHARE:

 कंबल वितरण एवं सम्मान समारोह की तैयारियों को लेकर  जनप्रतिनिधियों द्वारा किया गया निरीक्षण

अयोध्या,4 जनवरी।निराश्रितों की मदद और मेधावियों को प्रोत्साहित किए जाने को लेकर प्रत्येक वर्ष की भांति इस साल भी पांच जनवरी यानि सोमवार को आयोजित किया जाएगा ‘वृहद कंबल वितरण एवं प्रतिभा सम्मान समारोह’। बता दें कि ब्लाक प्रमुख संघ जिलाध्यक्ष शिवेंद्र सिंह के पिता कीर्तिशेष प्रभात सिंह की चतुर्थ पुण्यतिथि पर पूरा ब्लॉक की मडना ग्राम सभा में विशाल आयोजन किया गया है।समारोह में करीब 20 हजार निराश्रितों,दिव्यांगो व जरुरतमंद लोगों को निःशुल्क कंबल के साथ ही हाईस्कूल के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को उपहार स्वरुप साइकिल विपरीत की जाएगी। इसी कड़ी में रविवार को नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता,प्रथम महापौर ऋषिकेश उपाध्याय,पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष अवधेश पांडेय ‘बादल’ व भाजपा महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव समेत दर्जनों जनप्रतिनिधियों के साथ समारोह की तैयारियों का जायजा लिया। ब्लाक प्रमुख संघ जिलाध्यक्ष शिवेंद्र सिंह ने बताया कि हमारे पूजनीय पिता स्व. प्रभात सिंह द्वारा अपने जीवन काल में प्रतिवर्ष निराश्रितों,दिव्यांगो और जरुरतमंदों को निःशुल्क कंबल वितरित किया जाता था। स्वर्गीय पिता की प्रेरणा से ही इस आयोजन को जारी रखने में कामयाबी मिली है। ब्लॉक प्रमुख अध्यक्ष शिवेंद्र सिंह ने बताया कि समारोह में रामनगरी अयोध्या धाम के पूज्य संत,महंत,धर्माचार्य के अलावा प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार दया शंकर सिंह योगी सरकार में कैबिनेट मत्स्य मंत्री एवं निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ संजय निषाद समेत कई कद्दावर मंत्री,जनपद अयोध्या व विभिन्न जनपदों के जनप्रतिनिधि, समाज के विभिन्न क्षेत्रों के प्रबुद्धजन शामिल हो सकते हैं। समारोह की तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। किसी भी प्रकार की अव्यवस्था और व्यवधान से निपटाने के लिए वॉलिंटियर्स की टीम तैयार रहेगी। आमंत्रण पत्र वितरण से लेकर आयोजन स्थल की व्यवस्थाओं को चुस्त दुरुस्त रखने की जिम्मेदारी इन्हीं वॉलिंटियर्स के कंधे पर है। जिसे वॉलिंटियर्स पूरी तन्मयता और जिम्मेदारी से निभा भी रहे हैं।

VINAY PRAKASH SINGH
Author: VINAY PRAKASH SINGH

Registration NO. UDYAM -UP-24-0043854