15 Best News Portal Development Company In India

भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन से मिले यूपी कैबिनेट मंत्री व निषाद पार्टी के अध्यक्ष डॉ संजय निषाद

SHARE:

दिल्ली 9 जनवरी। यूपी की योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री तथा निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय कुमार निषाद ने नई दिल्ली स्थित भारतीय जनता पार्टी मुख्यालय में भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री, बिहार सरकार नितिन नवीन से शिष्टाचार भेंट की।

इस औपचारिक मुलाक़ात के दौरान निषाद पार्टी के अध्यक्ष डॉ संजय निषाद ने निषाद समाज के गौरव और पहचान का प्रतीक ‘नाव’ नवीन को भेंटस्वरूप प्रदान किया।बैठक में डॉ. संजय कुमार निषाद ने उत्तर प्रदेश तथा देश के अन्य राज्यों में निषाद पार्टी द्वारा सामाजिक-राजनीतिक सशक्तिकरण के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी साझा की गई है साथ हीं एनडीए गठबंधन को मजबूती देने हेतु निषाद पार्टी के संकल्प व योगदान पर विस्तृत चर्चा हुई है।डॉ संजय निषाद ने बताया कि आगामी 13 जनवरी  को लखनऊ के डॉ भीम राव अंबेडकर सभागार, आशियाना में आयोजित होने वाले निषाद पार्टी के 13वें संकल्प दिवस’ के कार्यक्रम का औपचारिक निमंत्रण भी नितिन नवीन को प्रदान किया गया। इस मौके पर पूर्व सांसद गोरखपुर/संतकबीरनगर प्रवीण निषाद भी मौजूद रहे।

VINAY PRAKASH SINGH
Author: VINAY PRAKASH SINGH

Registration NO. UDYAM -UP-24-0043854

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई