Breaking News
पुलिस का बड़ा जुआ-भंडाफोड़, आंवला में आटा चक्की के पीछे चल रहा था लाखों का जुआ, 13 जुआरी दबोचे, 2.54 लाख बरामद सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में बरेली का शानदार प्रदर्शन, प्रदेश में तीसरे पायदान पर बरेली कॉलेज कर्मचारियों की भूख हड़ताल पर सहायक श्रमायुक्त सख्त, प्राचार्य को 17 को किया तलब आउटसोर्सिंग कर्मचारी से कराई जा रही बंधुआ मजदूरी! दिन-रात स्कूल में रहने को मजबूर, उप श्रम आयुक्त को सौंपा ज्ञापन सावन के दूसरे सोमवार पर बरेली में हाई अलर्ट, एसएसपी ने आधी रात को परखी कांवड़ मार्ग की सुरक्षा यूपीआई मुफ्त रहेगा या लगेगा शुल्क? नए कानून के बाद जानिए आम लोगों और दुकानदारों पर क्या होगा असर
15 Best News Portal Development Company In India

मुख्यमंत्री ने काशी विश्वनाथ मंदिर व काल भैरव मंदिर में किया दर्शन पूजन

SHARE:

वाराणसी, 17 जनवरी। यूपी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को वाराणसी पहुंचे। चंदौली में इंटीग्रेटेड कोर्ट कॉम्प्लेक्स के शिलान्यास समारोह से वह सीधे वाराणसी पहुंचे। उन्होंने यहां काशी विश्वनाथ मंदिर व काशी कोतवाल काल भैरव के दर्शन-पूजन किए। नए वर्ष में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का यह दूसरा वाराणसी दौरा है।

मुख्यमंत्री ने की लोक कल्याण की कामना
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने काशी कोतवाल काल भैरव मंदिर और श्री काशी विश्वनाथ धाम में विधिवत पूजन-अर्चन कर लोक कल्याण की कामना की। मुख्यमंत्री ने काल भैरव मंदिर में नन्हे बच्चों को देख उनका हाल पूछा और चॉकलेट भी दी। मुख्यमंत्री ने दर्शन करने आए भक्तों का अभिवादन भी किया।इस दौरान कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविंद्र जायसवाल, विधायक सौरभ श्रीवास्तव, अवधेश सिंह आदि मौजूद रहे।

VINAY PRAKASH SINGH
Author: VINAY PRAKASH SINGH

Registration NO. UDYAM -UP-24-0043854

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई