Breaking News
बेंगलुरु में सीएम योगी का निवेशकों को न्योता, बोले- सेफ्टी, स्टेबिलिटी और स्पीड का मॉडल बना उत्तर प्रदेश बेंगलुरु में यूपी मॉडल की चर्चा, निवेशकों ने कहा- उत्तर प्रदेश बन रहा निवेश और रोजगार का नया केंद्र Lucknow News: लखनऊ मेट्रो विस्तार को मिली रफ्तार, ₹384 करोड़ में बनेंगे 5 नए स्टेशन और 4.6 किमी एलिवेटेड कॉरिडोर Lucknow News: अलीगंज अग्निकांड: घटनास्थल पहुंची एसआईटी, घायलों से भी की पूछताछ,7 दिन में आएगी रिपोर्ट Lucknow News: लखनऊ में अंतिम बड़े मंगल पर उमड़ी आस्था, इंदिरा नगर के भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद यूपी न्यूज: अलीगंज अग्निकांड के बाद पुराने रिकॉर्ड पर सवाल, 2016 में जारी ध्वस्तीकरण आदेश दो माह में ही हुआ था निरस्त
15 Best News Portal Development Company In India

अयोध्या:विकासखंडो में सड़क सुरक्षा जागरूकता की ग्राम पंचायत स्तरीय गोष्ठी का आयोजन

SHARE:

सड़क सुरक्षा के तहत प्रवर्तन कार्रवाई में 20 का चालान दो वाहन सीज

अयोध्या, 30 जनवरी।सड़क दुर्घटनाओं पर कमी लगाये जाने के उद्देश्य से मुख्य सचिव के निर्देशानुसार एक जनवरी से 31जनवरी तक आयोजित किये जा रहे राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अन्तर्गत शुक्रवार को राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के 30 वें दिन प्रदूषण जांच केन्द्रों की चेकिंग व मानक से अधिक प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों की चेकिंग करने के सम्बन्ध में सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) डॉ आरपी सिंह, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन), गुलाब चन्द्र और मोटर यान निरीक्षक राजीव कुमार के नेतृत्व में प्रदूषण जांच केन्द्रों की चेकिंग की कार्यवाही की गयी,सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) गुलाब चन्द्र एवं यात्रीकर अधिकारियों के नेतृत्व में सड़क सुरक्षा के प्रचार-प्रसार हेतु विकास खंडों में ग्राम पंचायत स्तरीय गोष्ठियों के आयोजन किया जा रहा जिसके क्रम में शुक्रवार को मया बाजार विकास खंड और पूरा बाजार विकास खंड आयोजन किया गया जिसमें लगभग 65 प्रतिनिधि सम्मिलित हुए।सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) गुलाब चन्द्र एवं यात्रीकर अधिकारियों द्वारा अपंजीकृत माल वाहन, ओवरलोड, फर्जी / धुंधले / गलत नम्बर प्लेट व हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट न लगे वाहनों के विरूद्ध कुल 20 चालान तथा 2 वाहनों को निरूद्ध की कार्यवाही की गयी। इस बाबत सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) डॉ आरपी सिंह ने बताया कि सरकार और शासन की मंशानुरूप सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान ग्राम पंचायत स्तर तक चलाया जा रहा है इसी कड़ी में ग्रामीणों में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता के लिए गोष्ठियों का आयोजन कराये गए।

VINAY PRAKASH SINGH
Author: VINAY PRAKASH SINGH

Registration NO. UDYAM -UP-24-0043854

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई