राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने सनातन ध्वज वाहिका सपना गोयल के सुंदरकांड महा अभियान की भूरि-भूरि प्रशंसा की
लखनऊ 5 फरवरी । असम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य से सनातन ध्वज वाहिका सपना गोयल की गुरुवार 5 फरवरी को स्थानीय वीआईपी गेस्ट हाउस में शिष्टाचार भेंट हुई। दोपहर एक बजे हुई इस भेंट में असम के राज्यपाल ने सुंदरकांड महा अभियान की भूरि-भूरि प्रशंसा की। इसके साथ ही उन्होंने सपना गोयल को इसी साल मार्च माह में असम के राजभवन में सुंदरकांड के लिए आमंत्रित भी किया।
सपना गोयल ने असम के राज्यपाल को बताया कि भारत को पुन: विश्व गुरु के रूप में प्रतिष्ठित करवाने के लिए ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से प्रतिदिन सुंदरकांड पाठ के साथ-साथ प्रत्येक सप्ताह मंगलवार और शनिवार को नजदीकी मंदिरों में सामूहिक सुंदरकांड का आयोजन करवाया जा रहा है। बिना किसी सरकारी या निजी सहयोग के 10 मार्च 2024 को महिला दिवस के उपलक्ष्य में पांच हजार से अधिक मातृशक्तियों द्वारा लखनऊ के झूलेलाल घाट पर सामूहिक सुंदरकांड का भव्य अनुष्ठान सम्पन्न करवाया गया था। इस क्रम में जिलों से दिलों तक को जोड़ते हुए राष्ट्रीय स्तर पर तीर्थाटन का सिलसिला भी शुरू किया गया है। इसके तहत उत्तराखंड कोटद्वार के प्राचीन सिद्धबली मंदिर, नैमिषारण्य तीर्थ, काशी विश्वनाथ मंदिर, हर की पौड़ी हरिद्वार, रुड़की महादेव मंदिर और प्रयागराज के लेटे हुए हनुमान मंदिर परिसर में भी भव्य सुंदरकाण्ड का पाठ सफलतापूर्वक आयोजित किया जा चुका है। इसके साथ ही बीते साल 11 सितम्बर से अयोध्या जी में प्रभु राम जी की जन्मभूमि परिसर में भी, मासिक सुंदरकांड पाठ का सिलसिला शुरू हो गया है। इसके साथ ही “स्वदेशी अभियान” और “सेवा परमो धर्म” का संदेश भी उनके माध्यम से वृहद रूप से संचालित किया जा रहा है।
– सनातन ध्वज वाहिका सपना गोयल
Author: VINAY PRAKASH SINGH
Registration NO. UDYAM -UP-24-0043854






