Breaking News
चौथा प्रहरी न्यूज:सहारनपुर में ₹620 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात, सीएम योगी बोले- पहले दंगे होते थे, अब विकास हो रहा है चौथा प्रहरी न्यूज: कानपुर-कबरई ग्रीनफील्ड हाईवे को मिली मंजूरी, सीएम योगी ने पीएम मोदी का जताया आभार चौथा प्रहरी: यूपी में स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई ताकत, एआई सक्षम एक्स-रे, एमआरआई और डिजिटल मैमोग्राफी मशीनें लगेंगी चौथा प्रहरी न्यूज: 1 जुलाई से शुरू होगा यूपी का वन महोत्सव, घर-घर पहुंचेंगे आम के पौधे चौथा प्रहरी न्यूज : UPTET 2026: 20 लाख अभ्यर्थियों के लिए कड़े इंतजाम, मुख्यमंत्री योगी ने कहा- परीक्षा निष्पक्ष और तनावमुक्त हो चौथा प्रहरी न्यूज: रायबरेली अस्पताल में मरीज से अभद्रता पर बड़ी कार्रवाई, डिप्टी सीएम के निर्देश पर स्वीपर निलंबित
15 Best News Portal Development Company In India

एरा विश्वविद्यालय की सारस पक्षी के जोड़े की आकृति प्रदर्शनी का मुख्य आकर्षण

SHARE:

 

जनभवन में लगी प्रादेशिक फल, शाकभाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी

लखनऊ, 8 फरवरी। जनभवन में चल रही प्रादेशिक फल, शाकभाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी में एरा विश्वविद्यालय की तरफ से बनाई गई फूलों से सजी आकृति को लोगों ने खूब पसंद किया और उस आकृति के साथ सेल्फी ली और उनकी फोटो खींची। सारस के जोड़े की इस आकृति को विभिन्न फूलों से सुसज्जित किया गया है। प्रादेशिक फल, शाकभाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी में आने वाले दर्शक एक से बढक़र एक फल और शाक सब्जी के साथ साथ फूलों की खुशबू और उनकी खूबसूरती को एक टक निहार रहे हैं। विभिन्न प्रकार के सीजनल फूलों से सजी आकृतियों को लोग अपने कैमरे में कैद कर रहे हैं और उनके साथ सेल्फी ले रहे हैं। बच्चों से लेकर बड़े बुजुर्ग और युवा यहां जनभवन में लगी प्रदर्शनी में बड़ी संख्या में पहुंचे। जिसमें एरा विश्वविद्यालय की ओर से भेजी गई सारस के जोड़े की आकृति इस प्रदर्शनी में अपनी उपस्थिति दर्ज करा रही है।
प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की प्रेरणा से जन भवन प्रांगण में गत 6 फरवरी से आयोजित 57वीं प्रादेशिक फल, शाकभाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी के तहत रविवार को भारी संख्या में दर्शकों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। एरा विश्वविद्यालय की ओर से पेश की गई सारस पक्षी के जोड़े की आकृति प्रदर्शनी का मुख्य आकर्षण बनी हुई हैं। प्रदर्शनी में आने वाले लोग फूलों से सजी सारस के जोड़े की आकृति के आगे खड़े होकर खूब फोटो और सेल्फी ले रहे हैं। इस आकृति को थर्माकोल से बनाकर उसे गुलदाऊदी और बिजली जैसे सफेद रंग के फूलों से सजाया गया है। इसके बाद आकृति को एक पूल बनाकर उसमें स्थापित किया गया है। जिसको चारों ओर डेजी और जरबेरा समेत अनेक फूलों से सजाकर और भी अधिक आकर्षित बनाया गया है। सारस के जोड़े की आकृति सभी आयु वर्ग के आगंतुकों को बेहद पसंद आई और लोगों ने परिवार के साथ सेल्फी और जमकर फोटो खिचवाई। इसके अलावा प्रदर्शनी में ऑपरेशन सिंदूर थीम पर आधारित सजावट, श्रीकृष्ण की बांसुरी, गोवर्धन पर्वत, भारत के संविधान की प्रतिकृति, नंदी एवं शिवलिंग, स्वामी विवेकानंद, राष्ट्रीय ध्वज, बिरसा मुंडा, अहिल्याबाई होल्कर, तितली, विवाह मंडप एवं शंख सहित अनेक विषयों पर आधारित पुष्प आकृतियां भी आकर्षण बनी हुई हैं। प्रदर्शनी में उत्तर और पूर्वोत्तर रेलवे के अलावा यूपी मेट्रो ने भी फूलों से निर्मित भव्य एवं कलात्मक आकृतियों को प्रदॢशत किया है। इस प्रदर्शनी को देखने के लिए सुबह से देर शाम तक दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ी।

VINAY PRAKASH SINGH
Author: VINAY PRAKASH SINGH

Registration NO. UDYAM -UP-24-0043854

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई