Breaking News
चौथा प्रहरी न्यूज:सहारनपुर में ₹620 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात, सीएम योगी बोले- पहले दंगे होते थे, अब विकास हो रहा है चौथा प्रहरी न्यूज: कानपुर-कबरई ग्रीनफील्ड हाईवे को मिली मंजूरी, सीएम योगी ने पीएम मोदी का जताया आभार चौथा प्रहरी: यूपी में स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई ताकत, एआई सक्षम एक्स-रे, एमआरआई और डिजिटल मैमोग्राफी मशीनें लगेंगी चौथा प्रहरी न्यूज: 1 जुलाई से शुरू होगा यूपी का वन महोत्सव, घर-घर पहुंचेंगे आम के पौधे चौथा प्रहरी न्यूज : UPTET 2026: 20 लाख अभ्यर्थियों के लिए कड़े इंतजाम, मुख्यमंत्री योगी ने कहा- परीक्षा निष्पक्ष और तनावमुक्त हो चौथा प्रहरी न्यूज: रायबरेली अस्पताल में मरीज से अभद्रता पर बड़ी कार्रवाई, डिप्टी सीएम के निर्देश पर स्वीपर निलंबित
15 Best News Portal Development Company In India

अयोध्या: किसानों की समस्याओं का समाधान जल्द न हुआ तो होगा बड़ा आंदोलन- फरीद अहमद 

SHARE:

अयोध्या, 9 फरवरी। भारतीय किसान यूनियन टिकैत की मासिक पंचायत करके सोहावल ब्लॉक पर सात बिंदुओं का ज्ञापन खंड विकास अधिकारी अनुपम वर्मा को सौंपा किसान नेता फरीद अहमद ने बताया कि किसान समस्याओं को लेकर बार-बार ज्ञापन दिया जाता है अधिकारी ज्ञापन लेकर किसान समस्याओं का निस्तारण नहीं करते पिछली समस्याओं का निस्तारण 2 सप्ताह के अंदर नहीं किया गया तो किसान यूनियन अगली पंचायत में आंदोलन पर बाध्य होगी जिसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी पंचायत की अध्यक्षता प्रेम शंकर वर्मा ने किया पंचायत का संचालन फरीद अहमद ने किया और बताया कि सोहावल ब्लाक अंतर्गत आवारा पशु हिंसक सांडों द्वारा आए दिन लोग चोटिल हो रहे हैं तमाम लोगों की जान भी चली गई है किसान की फसल को चौपट कर रहे हैं, नगर पंचायत खिरौनी सालेपुर नीमैचा मे बनी गौशाला मैं बाउंड्री ना होने से पशु रात में दूसरे के खेत में घुसकर फसल को चौपट कर रहे हैं गौशाला में बाउंड्री कराई जाए इस मुद्दे पर सरकार फेल नजर आ रही है तत्काल पकड़वाकर गौशाला भिजवाया जाए, मंडल उपाध्यक्ष डॉ राम सरोज भारती ने बताया कि ग्राम सभा आर्थर माजरा अभयराज के पूरवा स्कूल के बाउंड्री के अंदर बड़ा गड्ढा होने के कारण कई बार बच्चे गिरकर चोटिल हो रहे हैं 3 वर्ष पूर्व एक छात्र की डूब कर जान भी चली गई थी गड्ढे को तत्काल पटवाया जाए ग्राम सभा में प्रधान अपने चहेतों को सुविधा दिलवाते हैं पात्र व्यक्ति ज्यादातर सुविधा से वंचित रह जाते है हर ग्राम सभा में छूटे हुए पात्र व्यक्तियों का जांच करा कर प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री आवास दिलाया जाय, पात्र व्यक्तियों को शौचालय की सुविधा दिलाई जाए, रुकी हुई वृद्धा विधवा विकलांग पेनशन जारी कराया जाए ,पिलखवा (अरकुना) ग्राम सभा में जल भराव से निजात दिलाया जाए, आगेथुवा ग्राम सभा में हरिराम लोहार के घर से सुरेश कुमार प्रजापति के घर तक खडजा लगाकर नाली बनवा जाए,सोहावल ब्लॉक सामने ब्लाक कर्मचारियों का आवासीय परिसर खंडहर मे ं तब्दील हो गया है बनवाया जाए, सोहावल ब्लॉक परिसर के बगल पक्की सड़क जर्जर और गड्ढे में तब्दील हो गई है बनवा जाए, पंचायत में प्रमुख रूप से जवाहरलाल तिवारी लल्लू शर्मा दादा मंगरु राम महिला प्रभारी डाoआसमा निशा राम नेवल जगतपाल वर्मा सुनील सिंह इक्तिखार खान जनक लली रेशमा निर्मला आदि सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

VINAY PRAKASH SINGH
Author: VINAY PRAKASH SINGH

Registration NO. UDYAM -UP-24-0043854

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई