Breaking News
बरेली में जमीन हड़पने का सनसनीखेज मामला – जिंदा बुजुर्ग को कागजों में मारकर रची गई करोड़ों की साजिश FSDA की खानापूर्ति, कांवड़ रूट पर 857 दुकानों का निरीक्षण, पर मिलावट जांचने के लिए नहीं उठाया एक भी नमूना फतेहगंज पश्चिमी नगर पंचायत में निकाली गयी भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति नारों से गूंजा कस्बा झोलाछाप ने दो माह की गर्भवती का पेट खोला, आंत-बच्चेदानी फटी, मौत के बाद भी सिस्टम खामोश, डीआईजी तक पहुंचा मामला शिक्षा विभाग की भव्य तिरंगा यात्रा जिलाधिकारी ने दिखाई हरी झंडी,माध्यमिक और बेसिक शिक्षा विभाग की संयुक्त तिरंगा यात्रा से गूंजा राष्ट्रप्रेम पुलिस का बड़ा जुआ-भंडाफोड़, आंवला में आटा चक्की के पीछे चल रहा था लाखों का जुआ, 13 जुआरी दबोचे, 2.54 लाख बरामद
15 Best News Portal Development Company In India

योगी सरकार का बजट:आंकड़ों की बाज़ीगरी, जमीनी सच्चाई से दूरी-संजय सिंह

SHARE:

 

लखनऊ,12फरवरी।आम आदमी पार्टी के यूपी प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने प्रदेश सरकार द्वारा पेश किए गए बजट को “जनता की उम्मीदों के साथ विश्वासघात” बताया है।

उन्होंने कहा कि यह बजट महंगाई, बेरोजगारी और किसानों की बदहाल स्थिति पर कोई ठोस समाधान प्रस्तुत नहीं करता।
संजय सिंह ने कहा कि प्रदेश में युवा बेरोजगार घूम रहे हैं, शिक्षित नौजवानों को रोजगार नहीं मिल रहा, लेकिन बजट में स्थायी नौकरियों के सृजन का कोई स्पष्ट रोडमैप नहीं है। सिर्फ घोषणाएँ और आंकड़ों का खेल दिखाया गया है।
उन्होंने आरोप लगाया कि किसानों की आय दोगुनी करने के दावे के बावजूद कृषि क्षेत्र के लिए पर्याप्त प्रावधान नहीं किए गए हैं। गन्ना किसानों का बकाया भुगतान, एमएसपी की गारंटी और सिंचाई सुविधाओं पर सरकार मौन है। यह बजट किसानों के साथ अन्याय है।
स्वास्थ्य और शिक्षा को लेकर भी सरकार की प्राथमिकता स्पष्ट नहीं है। सरकारी अस्पतालों की हालत खराब है, स्कूलों में शिक्षकों की भारी कमी है, लेकिन बजट में इन मूलभूत क्षेत्रों को मजबूत करने की ठोस योजना नहीं दिखाई देती।
संजय सिंह ने कहा कि महंगाई चरम पर है—बिजली, पानी, रसोई गैस और रोजमर्रा की जरूरतों की कीमतें बढ़ती जा रही हैं। आम आदमी को राहत देने के लिए कोई सीधी योजना या सब्सिडी का प्रावधान नहीं किया गया।
उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी पारदर्शिता, जवाबदेही और जनहित के मुद्दों पर संघर्ष जारी रखेगी। “यूपी की जनता को जुमलों का नहीं, काम का बजट चाहिए। सरकार को जवाब देना होगा कि आखिर आम आदमी को इस बजट से क्या मिला?”
अंत में संजय सिंह ने मांग की कि सरकार युवाओं के लिए रोजगार गारंटी योजना, किसानों के लिए कानूनी MSP, और शिक्षा-स्वास्थ्य में बड़े निवेश की घोषणा करे, तभी प्रदेश का समग्र विकास संभव है।

VINAY PRAKASH SINGH
Author: VINAY PRAKASH SINGH

Registration NO. UDYAM -UP-24-0043854

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई