Breaking News
फतेहगंज पश्चिमी नगर पंचायत में निकाली गयी भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति नारों से गूंजा कस्बा झोलाछाप ने दो माह की गर्भवती का पेट खोला, आंत-बच्चेदानी फटी, मौत के बाद भी सिस्टम खामोश, डीआईजी तक पहुंचा मामला शिक्षा विभाग की भव्य तिरंगा यात्रा जिलाधिकारी ने दिखाई हरी झंडी,माध्यमिक और बेसिक शिक्षा विभाग की संयुक्त तिरंगा यात्रा से गूंजा राष्ट्रप्रेम पुलिस का बड़ा जुआ-भंडाफोड़, आंवला में आटा चक्की के पीछे चल रहा था लाखों का जुआ, 13 जुआरी दबोचे, 2.54 लाख बरामद सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में बरेली का शानदार प्रदर्शन, प्रदेश में तीसरे पायदान पर बरेली कॉलेज कर्मचारियों की भूख हड़ताल पर सहायक श्रमायुक्त सख्त, प्राचार्य को 17 को किया तलब
15 Best News Portal Development Company In India

ड्राइवर सुरक्षा आयोग गठन को लेकर प्रदेश भर के संगठनों ने की बैठक 

SHARE:

 

चालकों की सुरक्षा और बेहतर जीवन के लिए अप्रैल में होगा बड़ा सम्मेलन

लखनऊ,15 फरवरी। ड्राइवर की सुरक्षा और बेहतर जीवन स्थितियों के लिए केंद्रीय कानून बनाने और ड्राइवर सुरक्षा आयोग का गठन करने की मांग पर रविवार को राजधानी लखनऊ के छितवापुर में पूरे प्रदेश के विभिन्न ड्राइवर संगठनों की सामूहिक बैठक आयोजित की गई। जिसमें अप्रैल माह में लखनऊ में एक बड़ा सम्मेलन करने का फैसला लिया गया।

संरक्षक, ड्राइवर संघ व पूर्व पार्षद अमित सोनकर के मुताबिक बैठक में दुर्घटना मृत्यु की स्थिति में ड्राइवरों के परिवार जनों को 20 लाख रुपए मुआवजा देने, ड्राइवर के बच्चों को मुफ्त शिक्षा और मुफ्त स्वास्थ्य सुविधा देने, वृद्धावस्था पेंशन का प्रबंध करने, उनके लिए आवास देने आदि मांगों को भी उठाने का फैसला लिया गया। बैठक में कहा गया कि भारत का संविधान सभी नागरिकों के सम्मानजनक जीवन को सुनिश्चित करता है। लेकिन ड्राइवर समूह के लिए की सामाजिक और जीवन सुरक्षा के लिए आज तक कोई कानून नहीं बनाया गया। यहां तक कि उनके लिए सुरक्षा आयोग का भी गठन नही किया गया 2008 में असंगठित मजदूरों के लिए बने सामाजिक सुरक्षा कानून, जिसके तहत चालक समूह भी आता है, उसे भी प्रदेश में लागू नहीं किया गया। जिसके कारण ड्राइवर की सुरक्षा की कोई व्यवस्था आज नहीं है। बैठक में लखनऊ में बहुत सारे स्थान पर ई-रिक्शा को बंद करने की प्रक्रिया पर भी गहरा रोष प्रकट किया गया। बैठक में फैसला लिया गया कि ड्राइवर की समस्याओं पर पूरे प्रदेश में संवाद प्रक्रिया चलाई जाएगी और सभी राजनीतिक, सामाजिक संगठनों से संपर्क कर उनसे मदद ली जाएगी।

बैठक की अध्यक्षता ई रिक्शा ई ऑटो चालक संयुक्त मोर्चा मुन्ना लाल यादव एवं ड्राइवर कल्याण महासंघ के अध्यक्ष राजेश मिश्रा ने की और संचालन पूर्व पार्षद अमित सोनकर ने किया। बैठक को आल इंडिया पीपुल्स फ्रंट के प्रदेश महासचिव दिनकर कपूर, राष्ट्रीय पासी एकता मंच के शिव कुमार पासी, हैदर कैनाल कल्याण समिति के संरक्षक गोविंद गौतम, दलित बुध्दिजीवी राम कुमार भारती, लोजपा महासचिव के पी भारती, मोनू कुमार, राजेश यादव, सुरेश यादव, रंजीत यादव, दुर्गेश कुमार, बलराम गिरी, वंशीधर यादव, आर जी शर्मा, राम विलास लांगुरिया आदि लोगों ने अपने विचार व्यक्त किए।

 

VINAY PRAKASH SINGH
Author: VINAY PRAKASH SINGH

Registration NO. UDYAM -UP-24-0043854

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई