लखनऊ,18 फरवरी। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पवित्र रमजान माह के मौके पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। सीएम योगी ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि रमजान के पवित्र दिनों में रोज़ा, मानवता की सेवा, ईश्वर की बन्दगी जैसे नेक कार्यों से धैर्य, आत्म अनुशासन, सहनशीलता, सादगी आदि मूल्यों को बढ़ावा मिलता है। इससे परस्पर प्रेम और भाईचारे की भावना बलवती होती है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश समरसता, बन्धुता और सांस्कृतिक एकता की मिसाल है।
Author: VINAY PRAKASH SINGH
Registration NO. UDYAM -UP-24-0043854






