Breaking News
यूपी न्यूज: यूपी में कौशल विकास की नई डिजिटल शुरुआत, ‘कौशल सेतु’ और ‘कौशल सारथी’ पोर्टल लॉन्च यूपी न्यूज: 2029 में साथ हो सकते हैं लोकसभा-विधानसभा चुनाव, संवैधानिक बदलाव की तैयारी तेज: जेपीसी अध्यक्ष यूपी न्यूज: एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर यूपी में तेज हुई रायशुमारी, विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने रखे सुझाव अयोध्या न्यूज: अवध विश्वविद्यालय के चार पर्यावरण विज्ञान छात्रों को बड़ी कंपनियों में मिली नौकरी Ayodhya news:बहादुरगंज में नए हाईकैपेसिटी पंप की शुरुआत, 300 परिवारों की पेयजल समस्या दूर करने की तैयारी यूपी न्यूज: यूपी में सड़क परियोजनाओं को नई रफ्तार, केंद्र-राज्य ने तय किया समयबद्ध पूरा करने का रोडमैप
15 Best News Portal Development Company In India

सरयू नदी का जलस्तर गिरा, घाटों पर सन्नाटा

SHARE:

पंडा पुजारी परेशान,नाव संचालकों की थमी रफ्तार,रामनगरी में रोज़ी-रोटी पर पड़ा असर

अयोध्या, 28 फरवरी। रामनगरी अयोध्या की जीवनरेखा मानी जाने वाली पवित्र सरयू नदी का जलस्तर लगातार घट रहा है। नदी में आई कमी का सीधा असर घाटों पर होने वाली धार्मिक गतिविधियों और नाव संचालन पर साफ दिखाई देने लगा है। कई घाटों पर नावें किनारे तक नहीं पहुंच पा रहीं, जिससे आवागमन बाधित हो गया है और नाव संचालकों की रोजी-रोटी पर संकट गहराने लगा है।
घाटों पर स्नान और पूजा-अर्चना के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को भी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। जलस्तर कम होने से कई स्थानों पर नावें बीच धारा में ही रुक जा रही हैं या किनारे खड़ी करनी पड़ रही हैं।
स्थानीय पंडा-पुजारियों का कहना है कि यदि जल्द ही जलस्तर सामान्य नहीं हुआ तो धार्मिक अनुष्ठानों, स्नान पर्व और पर्यटन गतिविधियों पर व्यापक असर पड़ सकता है।
नाव संचालकों के अनुसार, पिछले कुछ दिनों में सवारी कम हुई है और कई नावें फिलहाल ठप पड़ी हैं। उनका कहना है कि प्रशासन को इस दिशा में ठोस कदम उठाने चाहिए, ताकि जलस्तर संतुलित रहे और धार्मिक व पर्यटन गतिविधियां सुचारु रूप से चलती रहें।

VINAY PRAKASH SINGH
Author: VINAY PRAKASH SINGH

Registration NO. UDYAM -UP-24-0043854

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई