Breaking News
बरेली में जमीन हड़पने का सनसनीखेज मामला – जिंदा बुजुर्ग को कागजों में मारकर रची गई करोड़ों की साजिश FSDA की खानापूर्ति, कांवड़ रूट पर 857 दुकानों का निरीक्षण, पर मिलावट जांचने के लिए नहीं उठाया एक भी नमूना फतेहगंज पश्चिमी नगर पंचायत में निकाली गयी भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति नारों से गूंजा कस्बा झोलाछाप ने दो माह की गर्भवती का पेट खोला, आंत-बच्चेदानी फटी, मौत के बाद भी सिस्टम खामोश, डीआईजी तक पहुंचा मामला शिक्षा विभाग की भव्य तिरंगा यात्रा जिलाधिकारी ने दिखाई हरी झंडी,माध्यमिक और बेसिक शिक्षा विभाग की संयुक्त तिरंगा यात्रा से गूंजा राष्ट्रप्रेम पुलिस का बड़ा जुआ-भंडाफोड़, आंवला में आटा चक्की के पीछे चल रहा था लाखों का जुआ, 13 जुआरी दबोचे, 2.54 लाख बरामद
15 Best News Portal Development Company In India

बीकापुर में पूर्व विधायक जितेंद्र सिंह बब्लू का 1 मार्च को शक्ति प्रदर्शन, निर्दल चुनाव लड़ने के संकेत

SHARE:

ब्रेकिंग न्यूज़: अयोध्या में सियासी हलचल तेज

अयोध्या, 28 फरवरी। जनपद के बीकापुर विधानसभा क्षेत्र में सियासी तापमान उस समय और बढ़ गया जब पूर्व विधायक जितेंद्र सिंह बब्लू ने 1 मार्च को शक्ति प्रदर्शन का ऐलान कर दिया। इस कार्यक्रम में हजारों कार्यकर्ताओं के जुटने की संभावना जताई जा रही है।
बीकापुर के चांदपुर पेट्रोल पंप के बगल स्थित मैदान में आयोजित होने वाले इस कार्यकर्ता समागम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मंच पर बीकापुर विधानसभा क्षेत्र के कई कद्दावर चेहरे भी मौजूद रहेंगे, जिससे इस कार्यक्रम को राजनीतिक रूप से बेहद अहम माना जा रहा है।
टिकट नहीं मिला तो निर्दल मैदान में उतरने के संकेत
सूत्रों के अनुसार, यदि किसी प्रमुख राजनीतिक दल से टिकट नहीं मिलता है तो पूर्व विधायक जितेंद्र सिंह बब्लू निर्दल प्रत्याशी के रूप में चुनावी ताल ठोक सकते हैं। इस ऐलान ने स्थानीय राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी है।
बीकापुर विधानसभा क्षेत्र में यह शक्ति प्रदर्शन आगामी चुनावी समीकरणों को प्रभावित कर सकता है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इस कार्यक्रम के बाद क्षेत्र की सियासी दिशा साफ हो सकती है।

 

फाइल फोटो
VINAY PRAKASH SINGH
Author: VINAY PRAKASH SINGH

Registration NO. UDYAM -UP-24-0043854

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई