15 Best News Portal Development Company In India

बेफिक्र होकर उपचार कराएं, सरकार देगी भरपूर आर्थिक सहायता: सीएम योगी

SHARE:

 

गोरखपुर, 3 मार्च।यूपी के सीएम Yogi Adityanath ने कहा है कि गंभीर बीमारियों से जूझ रहे जरूरतमंद लोग बिना चिंता किए अपना इलाज कराएं। राज्य सरकार उनके उपचार के लिए हर संभव आर्थिक सहायता उपलब्ध कराएगी।

सीएम योगी जनता दर्शन गोरखपुर
मंगलवार सुबह Gorakhnath Temple परिसर में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने करीब 150 लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को त्वरित व संतुष्टिपरक निस्तारण के निर्देश दिए।


होलिकोत्सव के अवसर पर गोरखपुर पहुंचे मुख्यमंत्री ने महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के सामने आयोजित कार्यक्रम में लोगों के बीच जाकर एक-एक कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को प्रार्थना पत्र सौंपते हुए निर्देश दिया कि सभी मामलों का शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाए।
जनता दर्शन में कई लोग गंभीर बीमारियों के इलाज हेतु आर्थिक सहायता की मांग लेकर पहुंचे थे। किडनी रोग से पीड़ित एक व्यक्ति ने आर्थिक परेशानी बताई, जिस पर मुख्यमंत्री ने Ayushman Bharat योजना के कार्ड के बारे में जानकारी ली। कार्ड न होने पर भी उन्होंने आश्वस्त किया कि मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से इलाज के लिए पर्याप्त सहायता दी जाएगी।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि उपचार हेतु आने वाले मामलों के इस्टीमेट जल्द तैयार कर शासन को भेजे जाएं ताकि सहायता राशि समय पर उपलब्ध हो सके।
जमीन कब्जा और दबंगई के मामलों पर सख्त रुख अपनाते हुए मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। कानून व्यवस्था से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।
कार्यक्रम में पहुंचे बच्चों को मुख्यमंत्री ने स्नेहपूर्वक चॉकलेट देकर पढ़ाई पर ध्यान देने और जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में सीएम योगी आदित्यनाथ ने 150 लोगों की समस्याएं सुनीं और गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए आर्थिक सहायता देने का आश्वासन दिया।

 

Chautha Prahari
Author: Chautha Prahari

Registration NO. UDYAM -UP-24-0043854

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई