Breaking News
UP NEWS : प्रदीप दुबे की नियुक्ति पर उठे सवाल, हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने सुनवाई से खुद को किया अलग UP NEWS: विश्व पर्यावरण दिवस पर यूपी की पंचायतों में 12 लाख से ज्यादा पौधे लगे,54 हजार स्थानों पर चला स्वच्छता अभियान UP NEWS: थैंक्यू योगी जी’ की गूंज के बीच सम्मानित हुए छात्र और ग्राम प्रधान, ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान में मिला पुरस्कार UP NEWS: प्रकृति को नुकसान पहुंचाने वालों से रहें सतर्क, जुलाई में एक दिन में लगेंगे 35 करोड़ पौधे: सीएम योगी UP NEWS: विश्व पर्यावरण दिवस पर परिवहन निगम मुख्यालय में हुआ वृक्षारोपण, हरित भविष्य का लिया संकल्प UP NEWS: उत्तर प्रदेश में स्वच्छ हवा की दिशा में बड़ा कदम, 2741 करोड़ की एयर शेड परियोजना लॉन्च
15 Best News Portal Development Company In India

गोसेवा में रमे सीएम योगी, गोवंश को खिलाया गुड़-रोटी

SHARE:

 

गोरखपुर,3 मार्च। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने गोरखनाथ मंदिर प्रवास के दौरान मंगलवार सुबह जनसेवा के साथ गोसेवा भी की। जनता दर्शन के बाद वे Gorakhnath Temple की गोशाला पहुंचे और गोवंश को गुड़-रोटी खिलाकर दुलारा।

मुख्यमंत्री ने गोशाला में श्यामा, गौरी, गंगा और भोला जैसे नामों से गायों-गोवंश को पुकारा। उनकी स्नेहिल पुकार सुनते ही कई गोवंश उनके पास आ गए। मुख्यमंत्री ने उनके माथे पर हाथ फेरकर स्नेह जताया और अपने हाथों से गुड़-रोटी खिलाई।
इसी दौरान उन्होंने “भोले” नामक विशाल नंदी को विशेष रूप से दुलारा। उसके शरीर पर लगी धूल-मिट्टी को अपने हाथों से साफ किया और गोशाला कर्मियों को निर्देश दिया कि उसकी समुचित देखभाल की जाए।

इससे पहले मुख्यमंत्री ने मंदिर में शिवावतार महायोगी गुरु गोरखनाथ का दर्शन-पूजन किया तथा अपने गुरु ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की समाधि स्थल पर श्रद्धांजलि अर्पित की। गोरखनाथ मंदिर में प्रवास के दौरान गोसेवा मुख्यमंत्री की दिनचर्या का नियमित हिस्सा माना जाता है।


गोशाला में उन्होंने मोर को भी अपने हाथों से दाना खिलाया और पशु-पक्षियों के प्रति स्नेह का संदेश दिया।

 

VINAY PRAKASH SINGH
Author: VINAY PRAKASH SINGH

Registration NO. UDYAM -UP-24-0043854

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई