अयोध्या, 5 मार्च। धार्मिक नगरी अयोध्या स्थित सूरजकुंड इन दिनों लेजर लाइट शो के चलते लोगों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। शाम ढलते ही रंग-बिरंगी रोशनी और संगीत की धुनों के साथ प्रस्तुत किया जाने वाला लेजर शो पर्यटकों और स्थानीय लोगों को मंत्रमुग्ध कर रहा है।
लेजर किरणों के माध्यम से भगवान राम की नगरी की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक झलकियां प्रस्तुत की जा रही हैं, जिससे दर्शक भाव-विभोर हो उठते हैं। परिवारों, युवाओं और बाहर से आने वाले पर्यटकों की भारी भीड़ प्रतिदिन यहां उमड़ रही है।
सांकेतिक चित्र
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस पहल से न केवल अयोध्या की सुंदरता में चार चांद लगे हैं, बल्कि पर्यटन को भी नया आयाम मिला है। सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है।
सूरजकुंड का यह लेजर लाइट शो अब अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए विशेष आकर्षण बन चुका है।

Author: Chautha Prahari
Vinay Prakash Singh Editor in Chief M.N0- 9454215946 Registration NO. UDYAM -UP-24-0043854