15 Best News Portal Development Company In India

यूपी में अवैध खनन पर बड़ा एक्शन: 3 दिन में 409 वाहन चेक, 29.65 लाख का जुर्माना

SHARE:

Overloading government action UP news

अवैध खनन और ओवरलोडिंग पर सख्ती, तीन दिवसीय अभियान में 29.65 लाख का जुर्माना
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में अवैध खनन और ओवरलोडिंग की गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग ने प्रदेशव्यापी तीन दिवसीय विशेष अभियान चलाया। इस दौरान विभागीय टीमों ने विभिन्न जिलों में वाहनों की सघन जांच करते हुए नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की।

Overloading government action UP news
सांकेतिक चित्र

अभियान के दौरान कुल 409 वाहनों की गहन जांच की गई। जांच में अवैध खनन सामग्री के परिवहन और ओवरलोडिंग के मामलों में कार्रवाई करते हुए करीब 29.65 लाख रुपये का जुर्माना वसूल कर राजकोष में जमा कराया गया।
प्रदेश सरकार के निर्देश पर चलाया गया यह अभियान मुख्यमंत्री Yogi Adityanath के उस विजन का हिस्सा है, जिसके तहत अवैध खनन पर रोक लगाने के साथ पर्यावरण संरक्षण और कानून व्यवस्था को मजबूत करने पर जोर दिया जा रहा है।
अधिकारियों को सख्त कार्रवाई के निर्देश
भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग की सचिव/निदेशक Mala Srivastava ने सभी जिलों के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि अवैध खनन और अवैध परिवहन के खिलाफ प्रवर्तन कार्रवाई लगातार जारी रखी जाए और किसी भी स्तर पर ढील न बरती जाए।
उन्होंने कहा कि इस तरह की कार्रवाई से जहां सरकारी राजस्व की सुरक्षा होती है, वहीं अवैध खनन की गतिविधियों पर भी प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सकता है। इसके लिए खनन क्षेत्रों में सोर्स प्वाइंट पर ही लोडिंग मानकों की सख्त निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं।
आधुनिक तकनीक से निगरानी
भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग ने अवैध खनन और ओवरलोडिंग पर निगरानी के लिए आधुनिक तकनीक का भी सहारा लिया है। प्रदेश में स्थापित चेकगेट्स पर आईओटी आधारित पीटीजेड और एएनपीआर कैमरे लगाए गए हैं, जिनकी मदद से वाहनों की 24×7 निगरानी की जा रही है।
इन कैमरों के माध्यम से वाहनों की पहचान, नंबर प्लेट रीडिंग और परिवहन गतिविधियों की लगातार मॉनिटरिंग संभव हो रही है, जिससे अवैध परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण करने में विभाग को सफलता मिल रही है।
विभागीय अधिकारियों का कहना है कि आने वाले समय में भी ऐसे अभियान लगातार चलाए जाएंगे, ताकि अवैध खनन और ओवरलोडिंग जैसी गतिविधियों पर पूरी तरह अंकुश लगाया जा सके।

VINAY PRAKASH SINGH
Author: VINAY PRAKASH SINGH

Registration NO. UDYAM -UP-24-0043854

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई