आज़मगढ़। जनपद के बड़गांव क्षेत्र से एक दुखद समाचार सामने आया है। क्षेत्र की सम्मानित महिला माता शारदा सिंह का 10 मार्च 2026, दिन मंगलवार को निधन हो गया। उनके निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है और परिजनों सहित ग्रामीणों में गहरा दुःख व्याप्त है।

उप परिवहन आयुक्त अयोध्या परिक्षेत्र राजकुमार सिंह द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, दिवंगत आत्मा की शांति के लिए पारंपरिक धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में 19 मार्च 2026, दिन गुरुवार को दशगात्र (घाट) का कार्यक्रम संपन्न किया जाएगा। इसके बाद 22 मार्च 2026, दिन रविवार को ब्रह्मभोज का आयोजन रखा गया है।
शोकाकुल परिवार ने सभी सगे-संबंधियों, शुभचिंतकों एवं क्षेत्रवासियों से निवेदन किया है कि वे निर्धारित तिथियों पर कार्यक्रम में शामिल होकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करें तथा परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करें।
सभी कार्यक्रम पैतृक निवास ग्राम बड़गांव, पोस्ट धनछुला, जिला आज़मगढ़ में आयोजित किए जाएंगे। यह स्थान गोरखपुर मार्ग पर जियानपुर बाजार से लगभग 2 किलोमीटर उत्तर दिशा में स्थित है।
परिवार के सदस्यों अनिल कुमार सिंह और राजकुमार सिंह ने बताया कि इस कठिन समय में सभी के सहयोग और उपस्थिति से उन्हें मानसिक बल मिलेगा।
Author: VINAY PRAKASH SINGH
Registration NO. UDYAM -UP-24-0043854






