Breaking News
Lucknow News: लखनऊ मेट्रो विस्तार को मिली रफ्तार, ₹384 करोड़ में बनेंगे 5 नए स्टेशन और 4.6 किमी एलिवेटेड कॉरिडोर Lucknow News: अलीगंज अग्निकांड: घटनास्थल पहुंची एसआईटी, घायलों से भी की पूछताछ,7 दिन में आएगी रिपोर्ट Lucknow News: लखनऊ में अंतिम बड़े मंगल पर उमड़ी आस्था, इंदिरा नगर के भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद यूपी न्यूज: अलीगंज अग्निकांड के बाद पुराने रिकॉर्ड पर सवाल, 2016 में जारी ध्वस्तीकरण आदेश दो माह में ही हुआ था निरस्त यूपी न्यूज:अलीगंज अग्निकांड पर सीएम योगी का बड़ा एक्शन, 4 आरोपी गिरफ्तार, 4 अफसर सस्पेंड Ayodhya news: अयोध्या में अवैध बस स्टैंडों पर कार्रवाई, 29 बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों का चालान
15 Best News Portal Development Company In India

प्रयागराज में बड़ा हादसा: कोल्ड स्टोरेज की बिल्डिंग ढही, मलबे में दबे कई मजदूर, अमोनिया गैस रिसाव से मची दहशत

SHARE:

प्रयागराज में कोल्ड स्टोरेज हादसे के बाद मलबे में चल रहा रेस्क्यू ऑपरेशन

प्रयागराज, 23 मार्च। जनपद के फाफामऊ क्षेत्र में सोमवार को एक बड़ा औद्योगिक हादसा सामने आया, जहां स्थित ‘आदर्श कोल्ड स्टोरेज’ की बिल्डिंग का एक हिस्सा अचानक ढह गया। इस हादसे में करीब 20 मजदूरों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा उस समय हुआ जब कोल्ड स्टोरेज में नियमित कार्य चल रहा था। अचानक तेज आवाज के साथ बिल्डिंग का एक हिस्सा भरभराकर गिर पड़ा और वहां मौजूद मजदूर मलबे में दब गए। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया, लेकिन स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन को सूचना दी गई।
हादसे के साथ ही कोल्ड स्टोरेज में रखी अमोनिया गैस का रिसाव भी शुरू हो गया, जिससे स्थिति और अधिक भयावह हो गई। जानकारी के मुताबिक, यह गैस करीब 1 किलोमीटर के दायरे में फैल गई, जिससे आसपास के इलाकों में रहने वाले लोगों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी। लोग अपने मुंह और नाक को कपड़ों से ढककर सुरक्षित स्थानों की ओर भागते नजर आए।

प्रयागराज में कोल्ड स्टोरेज हादसे के बाद मलबे में चल रहा रेस्क्यू ऑपरेशन
बचाव कार्य जारी

प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए राहत और बचाव कार्य शुरू कराया। SDRF और NDRF की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं और मलबे में दबे लोगों को निकालने का अभियान तेजी से चल रहा है। अब तक 8 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है, जबकि 8 घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों के अनुसार, इस हादसे में 4 लोगों की मौत की आशंका भी जताई जा रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।
जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया और बताया कि राहत कार्य प्राथमिकता के आधार पर चल रहा है। उन्होंने कहा कि मलबे में दबे सभी लोगों को निकालने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है और घायलों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराया जा रहा है। साथ ही, सभी प्रभावित लोगों की सूची तैयार की जा रही है ताकि सही आंकड़े सामने आ सकें।
डीएम ने यह भी स्पष्ट किया कि इस पूरे मामले की मजिस्ट्रेटिक जांच कराई जाएगी। हादसे के पीछे की वजहों का पता लगाया जाएगा और यदि किसी प्रकार की लापरवाही सामने आती है तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला। लोगों ने कोल्ड स्टोरेज प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया और कोल्ड स्टोरेज के मैनेजर को हिरासत में ले लिया गया है।
विशेषज्ञों के अनुसार, कोल्ड स्टोरेज में अमोनिया गैस का उपयोग सामान्य रूप से किया जाता है, लेकिन इसके रिसाव की स्थिति बेहद खतरनाक होती है। यह गैस सांस लेने में गंभीर समस्या पैदा कर सकती है और लंबे समय तक संपर्क में रहने पर जानलेवा भी साबित हो सकती है।
फिलहाल प्रशासन की पूरी कोशिश है कि जल्द से जल्द मलबे में दबे लोगों को सुरक्षित निकाला जाए और गैस रिसाव को पूरी तरह नियंत्रित किया जाए। इलाके को आंशिक रूप से सील कर दिया गया है और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
स्थिति अभी भी संवेदनशील बनी हुई है और अगले कुछ घंटों में मृतकों और घायलों की वास्तविक संख्या सामने आने की उम्मीद है।

VINAY PRAKASH SINGH
Author: VINAY PRAKASH SINGH

Registration NO. UDYAM -UP-24-0043854

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई