15 Best News Portal Development Company In India

रविवार को भी खुला रहेगा परिवहन विभाग का दफ्तर, बकाया टैक्स और पेंडिंग काम निपटाने का बड़ा आदेश

SHARE:

संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय लखनऊ खोले जाने के आदेश एआरटीओ प्रशासन पीके सिंह ने दी

 

लखनऊ, 28 मार्च।वित्तीय वर्ष 2025-26 के समापन से ठीक पहले परिवहन विभाग ने बड़ा प्रशासनिक फैसला लेते हुए रविवार को भी कार्यालय खोलने का आदेश जारी किया है। यह निर्णय बकाया कर वसूली और लंबित कार्यों को समय पर निपटाने के उद्देश्य से लिया गया है, जिससे विभागीय लक्ष्य पूरे किए जा सकें।
कार्यालय सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन), लखनऊ द्वारा जारी आदेश के अनुसार 29 मार्च 2026 (रविवार) को, जो कि सार्वजनिक अवकाश का दिन है, संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय खुला रहेंगा । इस दौरान विशेष रूप से बकाया कर जमा कराने और लंबित फाइलों के निस्तारण पर जोर दिया जाएगा।

संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय लखनऊ खोले जाने के आदेश एआरटीओ प्रशासन पीके सिंह ने दी
एआरटीओ प्रशासन लखनऊ द्वारा रविवार को कार्यालय खोले जाने के आदेश का पत्र

आदेश में स्पष्ट किया गया है कि वित्तीय वर्ष समाप्त होने में केवल तीन दिन शेष हैं, ऐसे में राजस्व वसूली और प्रशासनिक कार्यों में किसी प्रकार की ढिलाई नहीं बरती जाएगी। विभाग ने इस अवधि को अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए कर्मचारियों को पूरी सक्रियता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए हैं।
इस विशेष व्यवस्था के तहत कर जमा कराने के लिए काउंटर संख्या 04 और 05 को खोला जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोगों को सुविधा मिल सके और लंबित टैक्स का भुगतान आसानी से हो सके। इसके साथ ही, पेंडिंग कार्यों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों को विशेष जिम्मेदारी सौंपी गई है।
परिवहन विभाग का यह कदम उन वाहन मालिकों के लिए राहत भरा साबित हो सकता है, जो किसी कारणवश अब तक अपना कर जमा नहीं कर पाए हैं। रविवार को कार्यालय खुलने से उन्हें अतिरिक्त समय मिलेगा और वे बिना किसी परेशानी के अपना कार्य पूरा कर सकेंगे।
आदेश की प्रतिलिपि जिलाधिकारी लखनऊ, संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन/प्रवर्तन), सभी मोटरयान निरीक्षकों और संबंधित कर्मचारियों को भी भेजी गई है, ताकि निर्देशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जा सके।
जानकारो का मानना है कि वित्तीय वर्ष के अंत में इस तरह के कदम से न केवल राजस्व में वृद्धि होगी, बल्कि विभागीय कार्यों में पारदर्शिता और गति भी आएगी। वहीं आम जनता को भी इसका सीधा लाभ मिलेगा।
कुल मिलाकर, परिवहन विभाग का यह निर्णय प्रशासनिक सख्ती और कार्यकुशलता का उदाहरण माना जा रहा है, जिससे अंतिम समय में भी अधिकतम काम निपटाने की कोशिश की जा रही है।

Chautha Prahari
Author: Chautha Prahari

Vinay Prakash Singh Editor in Chief M.N0- 9454215946 Registration NO. UDYAM -UP-24-0043854

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई