15 Best News Portal Development Company In India

रेलवे का बड़ा फैसला: अब पटरियों पर लगेंगे आधुनिक कॉम्पोजिट स्लीपर,एआई से होगी ट्रैक की निगरानी

SHARE:

भारतीय रेलवे ट्रैक पर आधुनिक कॉम्पोजिट स्लीपर और निरीक्षण प्रणाली

हल्के लेकिन मजबूत स्लीपर बढ़ाएंगे सुरक्षा,ग्राउंड पेनिट्रेशन रडार और मैग्नेटिक टेस्टिंग से मिलेगी हाई-टेक निगरानी
नई दिल्ली, 09अप्रैल।भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुरक्षा और यात्रा अनुभव को और बेहतर बनाने के लिए बड़ा तकनीकी कदम उठाया है। रेल भवन में हुई उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में रेल मंत्री ने कई अहम फैसलों पर मुहर लगाई, जिनमें सबसे बड़ा फैसला पारंपरिक स्लीपरों की जगह आधुनिक कॉम्पोजिट स्लीपर लगाने का है।

भारतीय रेलवे ट्रैक पर आधुनिक कॉम्पोजिट स्लीपर और निरीक्षण प्रणाली

रेलवे अब ब्रिज एप्रोच, पॉइंट्स और क्रॉसिंग जैसे संवेदनशील स्थानों पर कॉम्पोजिट स्लीपर का इस्तेमाल करेगा। ये स्लीपर पारंपरिक लोहे और कंक्रीट के स्लीपरों के मुकाबले हल्के, मजबूत और ज्यादा टिकाऊ हैं।
इनकी खासियत यह है कि ये प्रति वर्ग सेंटीमीटर करीब 700 किलोग्राम तक का भार सहन कर सकते हैं। साथ ही, इनमें बेहतर कुशनिंग होने के कारण ट्रेन के गुजरने के दौरान झटके कम महसूस होंगे, जिससे यात्रियों को ज्यादा आरामदायक सफर मिलेगा।
आसान इंस्टॉलेशन और कम मेंटेनेंस
कॉम्पोजिट स्लीपर को जरूरत के अनुसार डिजाइन किया जा सकता है, जिससे अलग-अलग भौगोलिक परिस्थितियों में इन्हें आसानी से लगाया जा सकेगा। इसके अलावा, इनकी मरम्मत और रखरखाव भी पारंपरिक स्लीपरों की तुलना में आसान और सस्ता होगा।रेलवे के मुताबिक, इससे लंबे समय में मेंटेनेंस लागत में भी भारी कमी आएगी।

एआई से होगी ट्रैक की निगरानी

रेलवे ने ट्रैक मॉनिटरिंग को और हाईटेक बनाने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तकनीक का सहारा लेने का फैसला किया है। अब निरीक्षण गाड़ियों में AI आधारित डिवाइस लगाई जाएगी, जो ट्रैक की स्थिति पर लगातार नजर रखेगी।
इसके साथ ही ‘ग्राउंड पेनिट्रेशन रडार’ तकनीक का उपयोग किया जाएगा, जिससे ट्रैक के नीचे की संरचना की भी जांच हो सकेगी और किसी भी संभावित खतरे का समय रहते पता लगाया जा सकेगा।

वेल्डिंग गुणवत्ता पर भी सख्ती

रेल पटरियों की वेल्डिंग को और मजबूत बनाने के लिए रेलवे ने ‘मैग्नेटिक पार्टिकल टेस्टिंग’ तकनीक अपनाने का निर्णय लिया है। यह तकनीक वेल्डिंग में मौजूद सूक्ष्म खामियों को पहचानने में बेहद कारगर मानी जाती है, जिससे दुर्घटनाओं की संभावना और कम होगी।

यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता

रेल मंत्रालय का कहना है कि ये सभी फैसले यात्रियों की सुरक्षा और बेहतर यात्रा अनुभव को ध्यान में रखते हुए लिए गए हैं। आधुनिक तकनीक और नए संसाधनों के इस्तेमाल से भारतीय रेलवे अपने इंफ्रास्ट्रक्चर को और मजबूत बनाने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

 

VINAY PRAKASH SINGH
Author: VINAY PRAKASH SINGH

Registration NO. UDYAM -UP-24-0043854

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई