15 Best News Portal Development Company In India

यूपी में 49 बस अड्डों का होगा कायाकल्प:छोटे शहरों को मिलेगी एयरपोर्ट जैसी सुविधा

SHARE:

लखनऊ, 12 अप्रैल।उत्तर प्रदेश में परिवहन व्यवस्था को आधुनिक और सुविधाजनक बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। राज्य सरकार ने प्रदेश के 49 बस अड्डों के पुनर्विकास की योजना को मंजूरी दे दी है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के तहत बस स्टेशनों को हाईटेक सुविधाओं से लैस किया जाएगा, जिससे यात्रियों को बेहतर अनुभव मिल सके।
योजना के पहले चरण में प्रदेश के कई प्रमुख जिलों के बस अड्डों का कायाकल्प किया जाएगा। इसमें आगरा के फाउंड्री नगर, अम्बेडकरनगर के अकबरपुर (डिपो कार्यशाला), अमेठी, अयोध्या के ओल्ड बस स्टेशन, आजमगढ़ के तरवा सहित कई स्थान शामिल हैं। इसके अलावा बलिया के रसड़ा और बेल्थरा रोड, बलरामपुर, बाराबंकी, बस्ती, बिजनौर, बदायूं और बुलंदशहर के पुराने बस स्टैंड तथा खुर्जा को भी आधुनिक रूप दिया जाएगा।

परिवहन निगम द्वारा 49 बस अड्डो का किया जाएगा उच्चकृत
इसी क्रम में देवरिया, एटा, फिरोजाबाद और शिकोहाबाद, गौतमबुद्धनगर के नोएडा डिपो, गाजियाबाद के गढ़ और लोनी, गोंडा तथा हरदोई के बस स्टेशन को भी अत्याधुनिक बनाया जाएगा।
परियोजना के दूसरे चरण में लखनऊ के कैसरबाग और जानकीपुरम बस स्टेशन का निर्माण और उन्नयन किया जाएगा। इसके साथ ही हाथरस, जौनपुर (जौनपुर, मछलीशहर, बादशाहपुर), झांसी, कानपुर देहात, कौशांबी, लखीमपुर खीरी, महाराजगंज, मिर्जापुर, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, पीलीभीत, प्रतापगढ़, रामपुर, श्रावस्ती, सीतापुर, सोनभद्र, उन्नाव, वाराणसी और चंदौली में भी बस अड्डों का विकास किया जाएगा।
योगी सरकार में परिवहन राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार दयाशंकर सिंह का दावा है कि इस योजना के पूरा होने के बाद बस स्टेशनों पर यात्रियों को एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं मिलेंगी। इनमें डिजिटल टिकटिंग, स्वचालित सूचना प्रणाली, आधुनिक प्रतीक्षालय, स्वच्छ शौचालय, फूड कोर्ट, पार्किंग और बेहतर सुरक्षा व्यवस्था शामिल होगी। खास बात यह है कि छोटे और मध्यम शहरों को भी इस योजना में प्राथमिकता दी गई है, जिससे ग्रामीण और अर्धशहरी क्षेत्रों के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।
परिवहन निगम के जानकारों का मानना है कि यह परियोजना न केवल परिवहन व्यवस्था को मजबूत करेगी, बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी बढ़ावा देगी। बस अड्डों के आसपास व्यापारिक गतिविधियों में वृद्धि होगी और रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे।
इन बस अड्डों का होगा कायाकल्प

➡️ पहला चरण:
आगरा, अम्बेडकरनगर, अमेठी, अयोध्या, आजमगढ़, बलिया, बलरामपुर, बाराबंकी, बस्ती, बिजनौर, बदायूं, बुलंदशहर, देवरिया, एटा, फिरोजाबाद, गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, गोंडा, हरदोई
➡️ दूसरा चरण:
लखनऊ, हाथरस, जौनपुर, झांसी, कानपुर देहात, कौशांबी, लखीमपुर खीरी, महाराजगंज, मिर्जापुर, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, पीलीभीत, प्रतापगढ़, रामपुर, श्रावस्ती, सीतापुर, सोनभद्र, उन्नाव, वाराणसी, चंदौली

VINAY PRAKASH SINGH
Author: VINAY PRAKASH SINGH

Registration NO. UDYAM -UP-24-0043854

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई