15 Best News Portal Development Company In India

योगी सरकार में KGBV का कायाकल्प: बेटियों के लिए AC हॉस्टल, कंप्यूटर लैब से लेकर रोटी मशीन तक बड़ी सौगात

SHARE:

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

लखनऊ, 12 अप्रैल।उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार लगातार शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में बड़े कदम उठा रही है। इसी कड़ी में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (KGBV) योजना के तहत प्रदेश की बेटियों के लिए अभूतपूर्व सुधार किए गए हैं। हालिया आंकड़े बताते हैं कि जहां एक ओर रिक्त पदों को तेजी से भरा जा रहा है, वहीं दूसरी ओर विद्यालयों में आधुनिक सुविधाओं का तेजी से विस्तार किया जा रहा है।

 KGBV उत्तर प्रदेश में छात्राओं के लिए आधुनिक हॉस्टल और कंप्यूटर लैब
योगी सरकार की सख्त मॉनिटरिंग, पारदर्शी टेंडर प्रक्रिया और परिणाम आधारित कार्यशैली के चलते अब KGBV सिर्फ आवासीय विद्यालय नहीं रह गए हैं, बल्कि ये सुरक्षित, आधुनिक और सुविधायुक्त एजुकेशन हब के रूप में विकसित हो रहे हैं। यह बदलाव प्रदेश की लाखों बेटियों के भविष्य को नई दिशा देने वाला साबित हो रहा है।
आधारभूत सुविधाओं में बड़ा विस्तार
प्रदेश के विभिन्न जिलों में KGBV के तहत एकेडमिक हॉस्टल, अतिरिक्त डॉरमेट्री, कंप्यूटर लैब और टॉयलेट ब्लॉक जैसी सुविधाओं का तेजी से निर्माण किया गया है। इन सुविधाओं के शुरू होने से छात्राओं को अब बेहतर आवासीय और शैक्षिक वातावरण मिल रहा है।
बाराबंकी, हरदोई, लखीमपुर खीरी, बरेली, गोंडा और देवरिया जैसे जिलों में बड़ी संख्या में निर्माण कार्य पूरे हो चुके हैं और अब उन्हें हैंडओवर की प्रक्रिया में लाया जा रहा है।
रिक्त पद भरने में तेजी
KGBV में लंबे समय से खाली पड़े पदों को भरने की प्रक्रिया भी तेज कर दी गई है। प्रयागराज, बलिया, उन्नाव और एटा जैसे जिलों में उच्च रिक्तियों को चिन्हित कर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
वहीं श्रावस्ती, रायबरेली, आजमगढ़ और ललितपुर जैसे जिलों में शून्य रिक्तियां होना इस बात का संकेत है कि सरकार की मॉनिटरिंग प्रणाली अब अधिक प्रभावी हो चुकी है।
बेटियों के जीवन को बनाया जा रहा आसान
सरकार ने छात्राओं के दैनिक जीवन को सुगम बनाने के लिए कई नई सुविधाएं भी शुरू की हैं। अब KGBV विद्यालयों में रोटी मेकिंग मशीन, सोलर गीजर, जेनसेट और वाशिंग मशीन जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
इसके अलावा छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए फोक म्यूजिक इंस्ट्रूमेंट, ओपन जिम और ‘एक KGBV-एक खेल’ जैसी पहलें भी लागू की गई हैं।
भवन मरम्मत और इंफ्रास्ट्रक्चर में तेजी
वर्ष 2025-26 में भवन मरम्मत कार्यों में भी तेजी आई है। बलरामपुर में 80% मरम्मत कार्य पूरा हो चुका है, जबकि अन्य जिलों में भी तेजी से काम जारी है।
सरकारी आंकड़ों के अनुसार, बाराबंकी में 34, हरदोई में 33 और लखीमपुर खीरी में 27 निर्माण कार्य पूरे हो चुके हैं। इसके अलावा बरेली, गोंडा, देवरिया और लखनऊ समेत कई जिलों में निर्माण कार्य पूर्ण होकर हैंडओवर की प्रक्रिया में हैं।
बेटियों के सशक्त भविष्य की ओर बड़ा कदम
योगी सरकार ने पहले चरण में तेजी से इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया है और अब उसे व्यवस्थित तरीके से विद्यालयों को सौंपने की प्रक्रिया जारी है। इससे आने वाले समय में छात्राओं को इन सभी सुविधाओं का पूरा लाभ मिलेगा।
स्पष्ट है कि KGBV में हो रहे ये बदलाव न सिर्फ शिक्षा स्तर को बेहतर बना रहे हैं, बल्कि बेटियों को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने की दिशा में भी बड़ा कदम साबित हो रहे हैं।

VINAY PRAKASH SINGH
Author: VINAY PRAKASH SINGH

Registration NO. UDYAM -UP-24-0043854

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई