15 Best News Portal Development Company In India

नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में AKTU में ऐतिहासिक पदयात्रा, छात्र-छात्राओं का दिखा जबरदस्त जोश

SHARE:

AKTU लखनऊ में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में निकली पदयात्रा

लखनऊ 17 अप्रैल। महिलाओ के अधिकार और सशक्तिकरण को नई दिशा देने के उद्देश्य से देशभर में चल रहे अभियानों के बीच Dr. A.P.J. Abdul Kalam Technical University (AKTU) में नारी शक्ति के समर्थन में एक भव्य पदयात्रा का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 16 से 18 अप्रैल तक आयोजित विशेष सत्र के अंतर्गत संपन्न हुआ।

AKTU लखनऊ में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में निकली पदयात्रा

विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन के भूतल से शुरू हुई इस पदयात्रा में छात्र-छात्राओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। पूरे परिसर में “नारी शक्ति—राष्ट्र शक्ति” जैसे नारों की गूंज ने माहौल को पूरी तरह ऊर्जावान बना दिया।
कार्यक्रम का नेतृत्व कुलपति महोदय की धर्मपत्नी सरोज पांडे ने किया। उनके नेतृत्व में आयोजित इस पदयात्रा ने न केवल महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया, बल्कि युवाओं में सामाजिक जागरूकता भी बढ़ाई।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कई प्रमुख अधिकारी और शिक्षाविद उपस्थित रहे। इनमें वित्त अधिकारी केशव सिंह, वित्त लेखाधिकारी यामिनी जैन, डॉ. अनुज शर्मा, डॉ. विनय चतुर्वेदी, डॉ. गजेन्द्र गुप्ता, डॉ. आकाश वेद, डॉ. वर्षा, डॉ. पारुल सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने सहभागिता की। साथ ही बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति ने कार्यक्रम को और भी भव्य बना दिया।
पदयात्रा के दौरान प्रतिभागियों ने महिला सशक्तिकरण, समान अधिकार और सम्मान को लेकर अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। कई छात्राओं ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए बेहद आवश्यक हैं।
कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रतिभागियों ने यह संकल्प लिया कि वे महिलाओं के अधिकारों की रक्षा और उनके सम्मान के लिए लगातार कार्य करते रहेंगे। विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा ऐसे आयोजनों को बढ़ावा देने की भी सराहना की गई।
यह आयोजन न केवल Dr. A.P.J. Abdul Kalam Technical University परिसर तक सीमित रहा, बल्कि इसने समाज को एक स्पष्ट संदेश दिया कि आज का युवा वर्ग महिलाओं के सम्मान और उनके अधिकारों के प्रति पूरी तरह जागरूक और प्रतिबद्ध है।

 

Chautha Prahari
Author: Chautha Prahari

Registration NO. UDYAM -UP-24-0043854

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई