Breaking News
चौथा प्रहरी न्यूज:सहारनपुर में ₹620 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात, सीएम योगी बोले- पहले दंगे होते थे, अब विकास हो रहा है चौथा प्रहरी न्यूज: कानपुर-कबरई ग्रीनफील्ड हाईवे को मिली मंजूरी, सीएम योगी ने पीएम मोदी का जताया आभार चौथा प्रहरी: यूपी में स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई ताकत, एआई सक्षम एक्स-रे, एमआरआई और डिजिटल मैमोग्राफी मशीनें लगेंगी चौथा प्रहरी न्यूज: 1 जुलाई से शुरू होगा यूपी का वन महोत्सव, घर-घर पहुंचेंगे आम के पौधे चौथा प्रहरी न्यूज : UPTET 2026: 20 लाख अभ्यर्थियों के लिए कड़े इंतजाम, मुख्यमंत्री योगी ने कहा- परीक्षा निष्पक्ष और तनावमुक्त हो चौथा प्रहरी न्यूज: रायबरेली अस्पताल में मरीज से अभद्रता पर बड़ी कार्रवाई, डिप्टी सीएम के निर्देश पर स्वीपर निलंबित
15 Best News Portal Development Company In India

जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं 150 लोगों की समस्याएं, बोले- हर पीड़ित को मिलेगा न्याय

SHARE:

गोरखपुर, 17मई(चौथा प्रहरी)। रविवार सुबह आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विभिन्न जिलों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं। गोरखनाथ मंदिर परिसर में हुए इस कार्यक्रम में करीब 150 लोगों ने अपनी शिकायतें और मांगें मुख्यमंत्री के सामने रखीं। सीएम योगी ने साफ कहा कि हर व्यक्ति की समस्या का समाधान करना सरकार की जिम्मेदारी और प्रतिबद्धता है।

गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन के दौरान लोगों की समस्याएं सुनते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
गोरखनाथ मंदिर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के बाहर आयोजित जनता दर्शन में मुख्यमंत्री ने एक-एक फरियादी से मुलाकात की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बिना किसी भेदभाव के हर पात्र व्यक्ति को न्याय और सरकारी योजनाओं का लाभ मिले। साथ ही जरूरतमंद लोगों के इलाज और जमीन कब्जाने वाले भू माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने को कहा।
कार्यक्रम के दौरान एक महिला ने अपनी बेटी की शादी के लिए आर्थिक मदद मांगी। महिला ने परिवार की कमजोर आर्थिक स्थिति का जिक्र किया। इस पर मुख्यमंत्री ने उसे मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना की जानकारी दी, जिसमें प्रति जोड़ा एक लाख रुपये तक की सहायता दी जाती है। महिला के अनुरोध पर सीएम योगी ने अधिकारियों को उसकी बेटी को योजना का लाभ दिलाने के लिए जरूरी प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए।
जनता दर्शन में कई लोग गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए आर्थिक सहायता की मांग लेकर भी पहुंचे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि धन की कमी की वजह से किसी का इलाज नहीं रुकेगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जरूरतमंद मरीजों के इलाज का इस्टीमेट जल्द तैयार कराकर उपलब्ध कराया जाए, ताकि सरकार तुरंत आर्थिक मदद दे सके।
राजस्व और कानून व्यवस्था से जुड़े मामलों में भी मुख्यमंत्री ने तेजी से कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिकायतों का निस्तारण समय पर और संतोषजनक होना चाहिए, ताकि लोगों का भरोसा प्रशासन पर बना रहे।
लगातार दूसरे दिन जनता दर्शन कार्यक्रम आयोजित कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यह संदेश देने की कोशिश की कि सरकार आम लोगों की समस्याओं को लेकर गंभीर है। माना जा रहा है कि ऐसे कार्यक्रमों से लोगों और प्रशासन के बीच सीधा संवाद मजबूत होगा और योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक तेजी से पहुंच सकेगा।

VINAY PRAKASH SINGH
Author: VINAY PRAKASH SINGH

Registration NO. UDYAM -UP-24-0043854

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई