15 Best News Portal Development Company In India

हनुमानगढ़ी में श्रद्धालुओं को गर्मी से राहत, नगर निगम ने लगाया 216 फीट लंबा टेंट

SHARE:

अयोध्या के हनुमानगढ़ी मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए लगाया गया टेंट

अयोध्या 20 मई(चौथा प्रहरी)। रामनगरी अयोध्या में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए नगर निगम ने बड़ा कदम उठाया है। हनुमानगढ़ी आने-जाने वाले श्रद्धालुओं को धूप से बचाने के लिए 216 फीट लंबा टेंट लगाया गया है। यह व्यवस्था बढ़ती भीड़ और तेज गर्मी को देखते हुए की गई है।
नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार ने बताया कि गर्मी के दौरान हनुमानगढ़ी में रोज बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। इसे देखते हुए अयोध्याधाम के जोनल अधिकारी ने छाया की व्यवस्था कराने की संस्तुति की थी। इसके बाद नगर निगम की ओर से 18 फीट चौड़ाई में टेंट लगवाया गया।

अयोध्या के हनुमानगढ़ी मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए लगाया गया टेंट
इस व्यवस्था से दर्शन-पूजन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को काफी राहत मिलने की उम्मीद है। दोपहर के समय तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। टेंट लगने के बाद अब श्रद्धालु छाया में होकर मंदिर तक पहुंच सकेंगे।
नगर निगम ने सिर्फ टेंट तक ही व्यवस्था सीमित नहीं रखी है। शहर में बढ़ती गर्मी को देखते हुए लगातार स्प्रिंकलर मशीन से पानी का छिड़काव भी कराया जा रहा है। इससे सड़कों और आसपास के इलाकों में तापमान कम करने की कोशिश की जा रही है।
गर्मी के मौसम में अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। ऐसे में प्रशासन की यह पहल आने वाले दिनों में और भी जरूरी साबित हो सकती है। अगर इसी तरह सुविधाएं बढ़ाई जाती रहीं तो श्रद्धालुओं को दर्शन के दौरान कम परेशानी होगी और धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

VINAY PRAKASH SINGH
Author: VINAY PRAKASH SINGH

Registration NO. UDYAM -UP-24-0043854

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई