15 Best News Portal Development Company In India

लखनऊ आईटीआई में बड़ा विस्तार, नए वर्कशॉप ब्लॉक के साथ शुरू हुए 10 नए ट्रेड

SHARE:

लखनऊ आईटीआई परिसर में नए वर्कशॉप ब्लॉक का उद्घाटन करते मंत्री कपिल देव अग्रवाल।

लखनऊ, 21मई(चौथा प्रहरी)। उत्तर प्रदेश सरकार ने राजधानी लखनऊ के आईटीओटी अलीगंज आईटीआई परिसर में तकनीकी शिक्षा को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास और उद्यमशीलता Kapil Dev Agarwal ने न्यू वर्कशॉप ब्लॉक-सी बिल्डिंग का उद्घाटन किया। इस नई बिल्डिंग में 10 नए ट्रेड शुरू किए गए हैं। इसके बाद संस्थान में कुल ट्रेडों की संख्या 10 से बढ़कर 20 हो गई है।

लखनऊ आईटीआई परिसर में नए वर्कशॉप ब्लॉक का उद्घाटन करते मंत्री कपिल देव अग्रवाल।
उद्घाटन कार्यक्रम में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि सरकार का मुख्य लक्ष्य तकनीकी शिक्षा की गुणवत्ता बेहतर करना है। उन्होंने कहा कि छात्रों का आत्मविश्वास बढ़ाना और पढ़ाई बीच में छोड़ने वाले छात्रों की संख्या कम करना विभाग की प्राथमिकता है। उनके मुताबिक युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए कौशल विकास और व्यावसायिक शिक्षा बेहद जरूरी है।
कार्यक्रम के दौरान प्रमुख सचिव Dr. Hariom ने विभाग की उपलब्धियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विभाग लगातार ज्यादा छात्रों तक प्रशिक्षण पहुंचाने, ट्रेनिंग की गुणवत्ता सुधारने और बेहतर प्लेसमेंट पर काम कर रहा है।
निदेशक प्राविधिक D. K. Singh ने कहा कि नई बिल्डिंग बनने के बाद संस्थान में छात्रों की संख्या बढ़कर 1300 हो गई है। उन्होंने बताया कि यह संस्थान आईटीआई प्रशिक्षकों के लिए सीआईपीएस प्रशिक्षण भी संचालित करता है और अब तक 1338 प्रशिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है।
मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने प्रशिक्षण ले रहे छात्रों से मुलाकात की और उनसे बातचीत भी की। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने परिसर में नीम का पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
नए वर्कशॉप ब्लॉक-सी में ड्रेस मेकिंग, ड्राफ्ट्समैन मैकेनिक, इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक, मैकेनिक डीजल, मैकेनिक ट्रैक्टर, ऑफिस मैनेजमेंट, पेंटिंग टेक्नोलॉजी, सेक्रेटेरियल प्रैक्टिस (हिंदी), इलेक्ट्रीशियन पावर डिस्ट्रीब्यूशन और टर्नर जैसे ट्रेड शुरू किए गए हैं। इन ट्रेडों से छात्रों को रोजगार आधारित प्रशिक्षण मिलेगा और स्थानीय उद्योगों को प्रशिक्षित मानव संसाधन भी मिल सकेगा।
इस मौके पर निदेशक प्रशिक्षण Abhishek Singh, अपर निदेशक Manpal Singh समेत विभाग के कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

VINAY PRAKASH SINGH
Author: VINAY PRAKASH SINGH

Registration NO. UDYAM -UP-24-0043854