Breaking News
यूपी न्यूज: इलेक्ट्रिक वाहनों के 43 हजार से अधिक खरीदारों को मिली 210 करोड रुपए की सब्सिडी  लखनऊ न्यूज:वैश्विक बाजार पर रहा फोकस,मैंगो वायर सेलर मीट किसने और निर्यातकों के बीच हुए अनुबंध!जाने क्या नहीं मुख्य विशेषता    लखनऊ न्यूज: बीजेपी नेशनल प्रेसिडेंट नितिन नवीन का प्रथम आगमन पर हुआ जोरदार स्वागत,सीएम योगी ने बुकें भेटकर की अगवानी चौथा प्रहरी न्यूज: सोलर आवर्स में EV चार्जिंग होगी सस्ती, यूपी सरकार ने दी 20% टैरिफ छूट चौथा प्रहरी न्यूज: योगी सरकार का दावा: जून में आबकारी विभाग ने जुटाए 5,173 करोड़ रुपये, अवैध शराब पर भी बड़ी कार्रवाई चौथा प्रहरी न्यूज: बिजनौर से शुरू हुई नई पहल,विस्थापित मछुआरा समुदाय तक पहुंचेगी कानूनी मदद और सरकारी योजनाओं का लाभ
15 Best News Portal Development Company In India

रामनगरी में निकली महापौर की पदयात्रा, 31 मई को सफाई अभियान में शामिल होने की अपील

SHARE:

अयोध्या, 21मई( चौथा प्रहरी)। रामनगरी में स्वच्छता को लेकर गुरुवार को महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने पदयात्रा निकाली। उन्होंने नगर के लोगों से 31 मई को सुबह 7 बजे से 7:30 बजे तक अपने घरों और सार्वजनिक स्थलों के आसपास सफाई करने की अपील की। इस दौरान सैकड़ों घरों के बाहर स्वच्छता संदेश वाले स्टीकर लगाए गए और पंपलेट बांटे गए।
महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने कहा कि अयोध्या सिर्फ एक शहर नहीं, बल्कि देश की आस्था का केंद्र है। ऐसे में यहां के लोगों की जिम्मेदारी है कि वे नगर की धार्मिक और आध्यात्मिक गरिमा के अनुसार स्वच्छता बनाए रखें। उन्होंने लोगों से इस अभियान को जनभागीदारी से सफल बनाने की बात कही।
पदयात्रा के दौरान रास्ते में मिले लोगों ने महापौर का स्वागत किया और 31 मई के सफाई अभियान में शामिल होने का भरोसा भी दिया। नगर निगम की ओर से ध्वनि विस्तारक वाहनों के जरिए लगातार लोगों को जागरूक किया गया।

अयोध्या नगर निगम के महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी द्वारा स्वच्छता अभियान के तहत घरों पर पोस्टर चस्पा करते हुए
नगर निगम के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश पांडेय ने बताया कि करीब डेढ़ घंटे तक चली यह पदयात्रा वशिष्ट कुंड (निषाद राज) चौराहे से शुरू होकर अशर्फी भवन, गोलाघाट चौराहा होते हुए तुलसी उद्यान तक पहुंची। अभियान में नगर निगम अधिकारियों के साथ कई सामाजिक और धार्मिक संगठनों के लोग भी शामिल हुए।
इस दौरान अपर नगर आयुक्त भारत, जोनल अधिकारी अशोक गुप्त, भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्र, पार्षद अनुज दास, डॉ. राकेश त्रिपाठी, आलोक द्विवेदी, सुरेंद्र सिंह नीटू, इंद्रप्रीत सिंह बेदी, राजेश पांडे समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
नगर निगम ने बताया कि स्वच्छता जनजागरूकता अभियान आगे भी जारी रहेगा। इसी क्रम में शुक्रवार सुबह 7 बजे गुरुनानक अकादमी रायबरेली मार्ग से रामनगर तक एक और पदयात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा नाका हनुमानगढ़ी होते हुए रामनगर पहुंचेगी। इसमें क्षेत्रीय पार्षद और स्थानीय लोग भी शामिल होंगे।
नगर निगम का मानना है कि अगर लोग खुद आगे आकर अपने मोहल्ले और आसपास की सफाई की जिम्मेदारी लें, तो अयोध्या देश के सबसे स्वच्छ धार्मिक शहरों में शामिल हो सकती है।

VINAY PRAKASH SINGH
Author: VINAY PRAKASH SINGH

Registration NO. UDYAM -UP-24-0043854

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई