Breaking News
चौथा प्रहरी न्यूज: देशभर के कुलियों ने भरी हुंकार,मानसून सत्र में दिल्ली करेंगे कूच उठाएंगे सामाजिक सुरक्षा के मुद्दे यूपी न्यूज: परिवहन विभाग के सेवानिवृत अधिकारी के घर विजिलेस का छापा,जब्त होंगी अकूत संपत्ति! यूपी न्यूज: बिजली आपूर्ति से जुड़ी शिकायतों का होगा समय सीमा के भीतर निस्तारण  AKTU:दीक्षांत समारोह में कुलाधिपति के हाथों मेडल मिलते ही मेधावियों के चेहरे खिले यूपी न्यूज़: भारत संचार निगम ई पास नेटवर्क में करेगा सुधार चलेगा नए राशन कार्ड बनाने का अभियान  यूपी न्यूज: दीक्षांत समारोह: 62 हजार से ज्यादा छात्रों को मिलेगी डिग्री,स्टार्टअप व नयी तकनीक पर रहेगा खास जोर
15 Best News Portal Development Company In India

सहारा शहर की 245 एकड़ जमीन पर नई विधानसभा, सचिवालय व मुख्यमंत्री आवास बनाने का रास्ता साफ 

SHARE:

लखनऊ के सहारा शहर क्षेत्र की जमीन जहां नया विधानभवन कॉम्प्लेक्स प्रस्तावित है

लखनऊ,23मई(चौथा प्रहरी)। राजधानी लखनऊ में नया विधानभवन कॉम्प्लेक्स बनाने की तैयारी तेज हो गई है। गोमती नगर स्थित सहारा शहर की 245 एकड़ जमीन पर नई विधानसभा, सचिवालय और मुख्यमंत्री आवास बनाने का रास्ता साफ हो गया है। इस परियोजना के लिए लखनऊ विकास प्राधिकरण यानी एलडीए ने कंसल्टेंट और आर्किटेक्ट चयन का टेंडर जारी कर दिया है।
एलडीए वीसी प्रथमेश कुमार के मुताबिक, इच्छुक कंपनियां 23 मई से 21 जून तक आवेदन कर सकेंगी। कंसल्टेंट चयन के बाद परियोजना की विस्तृत रिपोर्ट यानी डीपीआर तैयार होगी और निर्माण की कुल लागत तय की जाएगी।
यह परियोजना राजधानी लखनऊ के प्रशासनिक ढांचे को नया रूप देने वाली मानी जा रही है। सरकार का मकसद विधानसभा, सचिवालय और मुख्यमंत्री आवास जैसी अहम संस्थाओं को आधुनिक सुविधाओं के साथ एक बड़े कॉम्प्लेक्स में विकसित करना है।

लखनऊ के सहारा शहर क्षेत्र की जमीन जहां नया विधानभवन कॉम्प्लेक्स प्रस्तावित है
प्रस्तावित 245 एकड़ जमीन में 170 एकड़ नगर निगम की और 75 एकड़ एलडीए की है। यह वही जमीन है जिसे वर्ष 1994 में नगर निगम ने सहारा इंडिया को 30 साल की लीज पर दी थी। पिछले साल लीज की अवधि पूरी हो गई थी। इसके बाद शर्तों के उल्लंघन का हवाला देते हुए नगर निगम और एलडीए ने जमीन वापस अपने कब्जे में ले ली थी।
अब इसी जमीन पर प्रदेश का नया प्रशासनिक केंद्र विकसित करने की योजना आगे बढ़ाई जा रही है। माना जा रहा है कि इस परियोजना में आधुनिक भवन, बेहतर ट्रैफिक व्यवस्था, सुरक्षा और डिजिटल सुविधाओं पर खास ध्यान दिया जाएगा।
सरकारी अधिकारियों का कहना है कि नया कॉम्प्लेक्स बनने से अलग-अलग विभागों के कामकाज में तालमेल बेहतर होगा। इससे प्रशासनिक फैसलों की प्रक्रिया भी तेज हो सकती है। साथ ही राजधानी में बड़े स्तर पर इंफ्रास्ट्रक्चर विकास और रोजगार के नए मौके बनने की उम्मीद है।

VINAY PRAKASH SINGH
Author: VINAY PRAKASH SINGH

Registration NO. UDYAM -UP-24-0043854

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई