Breaking News
बरेली में जमीन हड़पने का सनसनीखेज मामला – जिंदा बुजुर्ग को कागजों में मारकर रची गई करोड़ों की साजिश FSDA की खानापूर्ति, कांवड़ रूट पर 857 दुकानों का निरीक्षण, पर मिलावट जांचने के लिए नहीं उठाया एक भी नमूना फतेहगंज पश्चिमी नगर पंचायत में निकाली गयी भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति नारों से गूंजा कस्बा झोलाछाप ने दो माह की गर्भवती का पेट खोला, आंत-बच्चेदानी फटी, मौत के बाद भी सिस्टम खामोश, डीआईजी तक पहुंचा मामला शिक्षा विभाग की भव्य तिरंगा यात्रा जिलाधिकारी ने दिखाई हरी झंडी,माध्यमिक और बेसिक शिक्षा विभाग की संयुक्त तिरंगा यात्रा से गूंजा राष्ट्रप्रेम पुलिस का बड़ा जुआ-भंडाफोड़, आंवला में आटा चक्की के पीछे चल रहा था लाखों का जुआ, 13 जुआरी दबोचे, 2.54 लाख बरामद
15 Best News Portal Development Company In India

घर के बाहर सो रहे परिवार को डंपर ने कुचला, पिता समेत तीन बच्चों की मौत

SHARE:

बाराबंकी हादसे के बाद मौके पर मौजूद पुलिस और ग्रामीण

बाराबंकी,23मई(चौथा प्रहरी)। जनपद के फतेहपुर-भनौली मार्ग पर शनिवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ग्राम झांसा में घर के बाहर सो रहे एक परिवार पर तेज रफ्तार डंपर चढ़ गया। हादसे में पिता समेत दो बेटों और एक बेटी की मौत हो गई, जबकि मां गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

बाराबंकी हादसे के बाद मौके पर मौजूद पुलिस और ग्रामीण
जानकारी के मुताबिक, भीषण गर्मी की वजह से परिवार घर के बाहर सड़क किनारे मच्छरदानी लगाकर सो रहा था। सुबह करीब तीन बजे महमूदाबाद की तरफ से आ रहा एक अनियंत्रित डंपर सीधे परिवार के ऊपर चढ़ गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग तुरंत मदद के लिए दौड़े।
हादसे में नीरज चौहान (36), उनके बेटे अनुराग (12), आशू (8) और बेटी अंशिका (10) की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल मां को अस्पताल पहुंचाया गया। बताया जा रहा है कि दोनों बच्चों ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।
घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। एक ही परिवार के चार लोगों की मौत से लोग सदमे में हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर भारी वाहनों की तेज रफ्तार लंबे समय से परेशानी बनी हुई है।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर डंपर को कब्जे में ले लिया है। चालक की तलाश की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि हादसे की जांच की जा रही है और आगे की कार्रवाई की जाएगी।
इस हादसे ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और भारी वाहनों की तेज रफ्तार पर सवाल खड़े कर दिए हैं। गांवों और आबादी वाले इलाकों में रात के समय भारी वाहनों की निगरानी और सख्ती की मांग अब और तेज हो सकती है।

VINAY PRAKASH SINGH
Author: VINAY PRAKASH SINGH

Registration NO. UDYAM -UP-24-0043854

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई