लखनऊ,29मई(चौथा प्रहरी)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न Chaudhary Charan Singh की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने विधान भवन स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए और उन्हें किसानों का सच्चा मसीहा बताया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि चौधरी चरण सिंह भारत मां के महान सपूत थे। उनका जन्म 23 दिसंबर 1902 को उत्तर प्रदेश में हुआ था। वे स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़े रहे और किसानों के हितों के लिए लगातार काम करते रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश में कृषि और राजस्व सुधारों का बड़ा श्रेय चौधरी चरण सिंह को जाता है।
सीएम योगी ने कहा कि चौधरी चरण सिंह का साफ मानना था कि देश का विकास गांव, खेत और खलिहानों से होकर गुजरता है। उन्होंने हमेशा किसानों को सरकार की प्राथमिकता में रखने की बात कही। उनका मानना था कि सरकार की योजनाएं ऐसी हों, जिनका सीधा लाभ किसानों तक पहुंचे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि चौधरी चरण सिंह के देशहित में किए गए कार्यों को देखते हुए उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया गया। उन्होंने राजनीति के साथ-साथ समाज और किसानों के जीवन में बड़ा योगदान दिया।
सीएम योगी ने बताया उत्तर प्रदेश सरकार उनकी स्मृतियों को जीवंत बनाए रखने के लिए किसानों से जुड़े कई कार्यक्रम चला रही है। लखनऊ में बन रहा चौधरी चरण सिंह सीड पार्क भी इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि चौधरी चरण सिंह का जीवन आज भी किसानों और जनप्रतिनिधियों के लिए प्रेरणा है। उनका निधन 29 मई 1987 को हुआ था, लेकिन किसानों के हित में किए गए उनके कार्य आज भी याद किए जाते हैं।
इस मौके पर कैबिनेट मंत्री Swatantra Dev Singh, राज्यमंत्री K. P. Malik, महापौर Sushma Kharkwal, राज्यसभा सांसद Braj Lal समेत कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
Author: VINAY PRAKASH SINGH
Registration NO. UDYAM -UP-24-0043854





