Breaking News
UP news: शाकम्भरी देवी खोल हादसे पर सख्त हुए सीएम योगी, पीड़ितों को मुआवजा और श्रद्धालुओं की सुविधा बढ़ाने के दिए निर्देश रेलवे में बदलाव और निजीकरण पर कुलियों की चिंता, सर्वे रिपोर्ट सार्वजनिक करने की उठी मांग UP news:जनता दर्शन में सीएम योगी सख्त, बोले- आमजन की शिकायतों का तय समय में हो निस्तारण, लापरवाही पर होगी जवाबदेही UP news: यूपी के मेधावियों का सम्मान: मुख्यमंत्री योगी ने बांटे चेक, टैबलेट और मेडल, तालियों से गूंजा लोकभवन यूपी न्यूज: नशामुक्त उत्तर प्रदेश के लिए योगी सरकार का बड़ा अभियान, 1352 प्रतियोगिताओं में शामिल हुए हजारों छात्र UP NEWS: यूपी को मिला स्थायी डीजीपी, राजीव कृष्ण बने प्रदेश पुलिस के नए पूर्णकालिक प्रमुख
15 Best News Portal Development Company In India

UP news: यूपी के मेधावियों का सम्मान: मुख्यमंत्री योगी ने बांटे चेक, टैबलेट और मेडल, तालियों से गूंजा लोकभवन

SHARE:

लखनऊ, 1 जून(चौथा प्रहरी)। उत्तर प्रदेश के मेधावी छात्र-छात्राओं के लिए सोमवार का दिन खास रहा। लखनऊ के लोकभवन सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विभिन्न शिक्षा बोर्डों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों और प्रधानाचार्यों को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने मेधावियों को चेक, टैबलेट, प्रशस्ति पत्र और मेडल प्रदान किए। समारोह के दौरान पूरा सभागार तालियों की गूंज से भर गया और अभिभावकों के चेहरे अपने बच्चों की उपलब्धियों पर गर्व से चमक उठे।

लोकभवन में मेधावी छात्र सम्मान समारोह के दौरान छात्र-छात्राओं को सम्मानित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
कार्यक्रम की शुरुआत सीतापुर की छात्रा कशिश वर्मा के सम्मान से हुई। उन्होंने 97.83 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। मुख्यमंत्री ने उनके साथ उनके अभिभावकों और प्रधानाचार्य को भी सम्मानित किया। इसके बाद बाराबंकी की अंशिका वर्मा, सीतापुर की शिक्षा वर्मा, कन्नौज की सृष्टि और प्रतापगढ़ के रजनीश यादव को सम्मान मिला।
समारोह में कई ऐसे छात्र भी रहे जिन्होंने अपने शानदार प्रदर्शन से सबका ध्यान खींचा। लखनऊ पब्लिक कॉलेज, राजाजीपुरम के शिवम अवस्थी ने 99.80 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। मुख्यमंत्री ने उनकी सफलता की सराहना करते हुए उनके परिवार और विद्यालय को बधाई दी।
कानपुर के डॉ. वीरेंद्र स्वरूप एजुकेशन सेंटर की अनन्या गर्ग और शीलिंग हाउस स्कूल की श्रेष्ठी सिंह ने भी 99.80 प्रतिशत अंक हासिल किए। वहीं सिटी मॉन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर के वैवस्वत नारायण दुबे को भी 99.80 प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का सबसे यादगार पल तब आया जब कानपुर नगर के शीलिंग हाउस स्कूल के छात्र ओजस्वित पसरीचा को 100 प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री ने उनकी उपलब्धि को असाधारण बताते हुए उनके माता-पिता और शिक्षकों को बधाई दी। जैसे ही उनका नाम मंच से पुकारा गया, पूरा सभागार तालियों से गूंज उठा।
गाजियाबाद के दक्ष वासुदेवा और अश्विक जैन को भी सम्मान मिला। दोनों विद्यार्थियों ने 99.80 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। वहीं बरेली की मानवी पटेल को 99.66 प्रतिशत अंक हासिल करने पर सम्मानित किया गया।
समारोह में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद, संस्कृत शिक्षा परिषद, सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड के प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। प्रदेश स्तर पर शीर्ष 10 स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को एक लाख रुपये, टैबलेट, प्रशस्ति पत्र और मेडल प्रदान किए गए। इसके अलावा जनपद स्तर पर टॉप-10 में स्थान बनाने वाले 1459 विद्यार्थियों को 21 हजार रुपये, प्रशस्ति पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया जा रहा है।
इस सम्मान समारोह का उद्देश्य केवल मेधावियों को पुरस्कृत करना नहीं है, बल्कि अन्य विद्यार्थियों को भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करना है। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता को प्रोत्साहन देने वाली ऐसी पहल भविष्य में प्रतिस्पर्धा, गुणवत्ता और सकारात्मक शैक्षिक माहौल को और मजबूत करेगी।

VINAY PRAKASH SINGH
Author: VINAY PRAKASH SINGH

Registration NO. UDYAM -UP-24-0043854

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई