Breaking News
UP NEWS : प्रदीप दुबे की नियुक्ति पर उठे सवाल, हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने सुनवाई से खुद को किया अलग UP NEWS: विश्व पर्यावरण दिवस पर यूपी की पंचायतों में 12 लाख से ज्यादा पौधे लगे,54 हजार स्थानों पर चला स्वच्छता अभियान UP NEWS: थैंक्यू योगी जी’ की गूंज के बीच सम्मानित हुए छात्र और ग्राम प्रधान, ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान में मिला पुरस्कार UP NEWS: प्रकृति को नुकसान पहुंचाने वालों से रहें सतर्क, जुलाई में एक दिन में लगेंगे 35 करोड़ पौधे: सीएम योगी UP NEWS: विश्व पर्यावरण दिवस पर परिवहन निगम मुख्यालय में हुआ वृक्षारोपण, हरित भविष्य का लिया संकल्प UP NEWS: उत्तर प्रदेश में स्वच्छ हवा की दिशा में बड़ा कदम, 2741 करोड़ की एयर शेड परियोजना लॉन्च
15 Best News Portal Development Company In India

UP NEWS: विश्व पर्यावरण दिवस पर परिवहन निगम मुख्यालय में हुआ वृक्षारोपण, हरित भविष्य का लिया संकल्प

SHARE:

लखनऊ,05जून( चौथा प्रहरी)। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम मुख्यालय परिसर में शुक्रवार को वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में निगम के वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। साथ ही आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और हरित वातावरण बनाने का संकल्प भी लिया गया।

यूपीएसआरटीसी के अधिकारीगण पर्यावरण दिवस पर निगम मुख्यालय पर वृक्षारोपण करते हुए

उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम टेढी कोठी  मुख्यालय स्थित उद्यान में आयोजित इस कार्यक्रम में निगम के प्रबंध निदेशक प्रभु एन. सिंह, अपर प्रबंध निदेशक डॉ. बिपिन कुमार मिश्रा तथा वित्त नियंत्रक सतीश कुमार सिंह सहित कई अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया। सभी ने मिलकर पौधारोपण किया और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी को दोहराया।
कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकारी प्रयासों से संभव नहीं है। इसके लिए समाज के हर व्यक्ति की भागीदारी जरूरी है। वृक्षारोपण न केवल वातावरण को स्वच्छ बनाने में मदद करता है, बल्कि जलवायु संतुलन बनाए रखने और जैव विविधता को संरक्षित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
परिवहन निगम के जनसंपर्क अधिकारी अमरनाथ सहाय की ओर से बताया गया कि उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम लगातार स्वच्छ, हरित और सतत परिवहन व्यवस्था को बढ़ावा देने की दिशा में काम कर रहा है। सार्वजनिक परिवहन को मजबूत बनाने के साथ-साथ पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए भी विभिन्न गतिविधियां चलाई जा रही हैं।
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आयोजित यह कार्यक्रम केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं रहा, बल्कि लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने का भी माध्यम बना। अधिकारियों ने सभी नागरिकों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की।
जानकारों मानना है कि तेजी से बढ़ते शहरीकरण और प्रदूषण के बीच ऐसे अभियान पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकते हैं। यदि सरकारी संस्थानों के साथ आम लोग भी इसमें सक्रिय भागीदारी करें तो आने वाले वर्षों में हरित आवरण बढ़ाने और पर्यावरणीय चुनौतियों से निपटने में मदद मिलेगी।

उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम  का यह प्रयास पर्यावरण संरक्षण के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। वृक्षारोपण जैसे अभियान न केवल वर्तमान पीढ़ी बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए भी स्वच्छ, सुरक्षित और बेहतर वातावरण तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

VINAY PRAKASH SINGH
Author: VINAY PRAKASH SINGH

Registration NO. UDYAM -UP-24-0043854

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई