Breaking News
UP NEWS : प्रदीप दुबे की नियुक्ति पर उठे सवाल, हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने सुनवाई से खुद को किया अलग UP NEWS: विश्व पर्यावरण दिवस पर यूपी की पंचायतों में 12 लाख से ज्यादा पौधे लगे,54 हजार स्थानों पर चला स्वच्छता अभियान UP NEWS: थैंक्यू योगी जी’ की गूंज के बीच सम्मानित हुए छात्र और ग्राम प्रधान, ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान में मिला पुरस्कार UP NEWS: प्रकृति को नुकसान पहुंचाने वालों से रहें सतर्क, जुलाई में एक दिन में लगेंगे 35 करोड़ पौधे: सीएम योगी UP NEWS: विश्व पर्यावरण दिवस पर परिवहन निगम मुख्यालय में हुआ वृक्षारोपण, हरित भविष्य का लिया संकल्प UP NEWS: उत्तर प्रदेश में स्वच्छ हवा की दिशा में बड़ा कदम, 2741 करोड़ की एयर शेड परियोजना लॉन्च
15 Best News Portal Development Company In India

UP NEWS: थैंक्यू योगी जी’ की गूंज के बीच सम्मानित हुए छात्र और ग्राम प्रधान, ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान में मिला पुरस्कार

SHARE:

लखनऊ,05जून(चौथा प्रहरी)।विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर लखनऊ में आयोजित ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोगो डिजाइन और चित्रकला प्रतियोगिता के विजेता छात्र-छात्राओं के साथ-साथ कई ग्राम प्रधानों को सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान सम्मान पाने वाले प्रतिभागियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। छात्रों ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया और उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं भी दीं।

एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम में विजेता छात्र-छात्राओं और ग्राम प्रधानों को सम्मानित करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
उत्तर प्रदेश सरकार ने पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक दिन में 5 करोड़ पौधे लगाने के महाभियान की शुरुआत की है। इसी अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री के हाथों पुरस्कार मिलने से छात्र-छात्राओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।
लोगो डिजाइन प्रतियोगिता में ललितपुर की कक्षा सात की छात्रा माही रजा ने पहला स्थान प्राप्त किया। उन्हें 50 हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया। कन्नौज की कक्षा पांच की छात्रा सुंबुल फातिमा दूसरे स्थान पर रहीं। मुख्यमंत्री ने उन्हें 25 हजार रुपये का चेक प्रदान किया। सम्मान मिलने के बाद सुंबुल ने कहा कि मुख्यमंत्री से पुरस्कार पाकर उन्हें बहुत अच्छा लगा और उन्होंने मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया।
मिर्जापुर की कक्षा दस की छात्रा श्रद्धा त्रिपाठी को प्रतियोगिता में तीसरा स्थान मिला। श्रद्धा ने कहा कि मुख्यमंत्री से मिलना उनके लिए यादगार पल है और सम्मान मिलने से वह बेहद खुश हैं।
कार्यक्रम में चित्रकला प्रतियोगिता के विजेताओं को भी सम्मानित किया गया। अजय कुमार दुबे को प्रथम पुरस्कार के रूप में 25 हजार रुपये, सृष्टि शुक्ला को द्वितीय पुरस्कार के रूप में 15 हजार रुपये और सुधाकर को तृतीय पुरस्कार के रूप में 10 हजार रुपये की राशि दी गई।
लखीमपुर खीरी की सृष्टि शुक्ला ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रदेश भर से बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। दूसरे स्थान पर आने और मुख्यमंत्री से सम्मान पाने पर उन्होंने खुशी जताई। साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जन्मदिन की शुभकामनाएं भी दीं।
कार्यक्रम में उन ग्राम प्रधानों को भी सम्मानित किया गया जिन्होंने अपने क्षेत्रों में आर्द्रभूमि संरक्षण और वेटलैंड अधिसूचना की दिशा में काम किया है। बाराबंकी के ग्राम प्रधान राजकिशोर वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री से सम्मान मिलना उनके लिए गर्व की बात है। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया।
मुख्यमंत्री ने कुल छह ग्राम प्रधानों को सम्मानित किया। इनमें बाराबंकी के राजकिशोर वर्मा और सुशील कुमार सिंह, चित्रकूट के मंटू सिंह, अयोध्या के मंशाराम, फर्रुखाबाद के हरेंद्र सिंह और चंदौली की अनीता देवी शामिल हैं।
यह कार्यक्रम केवल सम्मान समारोह तक सीमित नहीं रहा, बल्कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों की भागीदारी बढ़ाने का संदेश भी देता नजर आया। छात्र-छात्राओं और ग्राम प्रधानों को मंच पर सम्मानित करने से समाज के विभिन्न वर्गों को पर्यावरण से जुड़ने की प्रेरणा मिलेगी। सरकार का लक्ष्य है कि वृक्षारोपण और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण को जनआंदोलन बनाया जाए, जिससे आने वाले वर्षों में पर्यावरण संरक्षण के प्रयास और मजबूत हो सकें।

VINAY PRAKASH SINGH
Author: VINAY PRAKASH SINGH

Registration NO. UDYAM -UP-24-0043854

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई