Breaking News
Lucknow News: लखनऊ मेट्रो विस्तार को मिली रफ्तार, ₹384 करोड़ में बनेंगे 5 नए स्टेशन और 4.6 किमी एलिवेटेड कॉरिडोर Lucknow News: अलीगंज अग्निकांड: घटनास्थल पहुंची एसआईटी, घायलों से भी की पूछताछ,7 दिन में आएगी रिपोर्ट Lucknow News: लखनऊ में अंतिम बड़े मंगल पर उमड़ी आस्था, इंदिरा नगर के भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद यूपी न्यूज: अलीगंज अग्निकांड के बाद पुराने रिकॉर्ड पर सवाल, 2016 में जारी ध्वस्तीकरण आदेश दो माह में ही हुआ था निरस्त यूपी न्यूज:अलीगंज अग्निकांड पर सीएम योगी का बड़ा एक्शन, 4 आरोपी गिरफ्तार, 4 अफसर सस्पेंड Ayodhya news: अयोध्या में अवैध बस स्टैंडों पर कार्रवाई, 29 बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों का चालान
15 Best News Portal Development Company In India

Lucknow News: अलीगंज अग्निकांड: घटनास्थल पहुंची एसआईटी, घायलों से भी की पूछताछ,7 दिन में आएगी रिपोर्ट

SHARE:

लखनऊ, 23 जून।(चौथा प्रहरी)। अलीगंज अग्निकांड की जांच अब तेज हो गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) मंगलवार को घटनास्थल पहुंचा और पूरे परिसर का बारीकी से निरीक्षण किया। इसके बाद जांच टीम ने केजीएमयू में भर्ती घायलों से भी मुलाकात कर घटना से जुड़ी जानकारी जुटाई। साथ ही उत्तर प्रदेश विधि विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) की टीम ने मौके से कई महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए हैं।

अलीगंज अग्निकांड स्थल का निरीक्षण करती एसआईटी और जांच टीम
एसआईटी के सदस्य अपर मुख्य सचिव अमृत अभिजात और एडीजी प्रवीण कुमार सुबह घटनास्थल पर पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने करीब एक घंटे से अधिक समय तक भवन के विभिन्न हिस्सों का निरीक्षण किया। जांच टीम ने घटनास्थल की तस्वीरें लीं और वहां मौजूद साक्ष्यों का अध्ययन किया।
अमृत अभिजात ने बताया कि जांच को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। घटनास्थल से जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर संबंधित लोगों और विभागों से पूछताछ की जाएगी। घायलों से मिली जानकारी को भी जांच का हिस्सा बनाया जाएगा। इसके बाद रिपोर्ट को अंतिम रूप दिया जाएगा।
एडीजी प्रवीण कुमार ने कहा कि फॉरेंसिक टीम के साथ मिलकर घटनास्थल का सूक्ष्म निरीक्षण किया गया है। मौके से मिले साक्ष्यों के आधार पर कई लोगों से पूछताछ की जाएगी। घटना से जुड़े सभी विभागों की भूमिका और जिम्मेदारी की भी जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि निर्धारित समय सीमा के भीतर जांच रिपोर्ट शासन को सौंप दी जाएगी।
जांच के दौरान एफएसएल डायरेक्टर आदर्श कुमार और उनकी टीम ने मलबा, जले हुए उपकरण, तार और अन्य तकनीकी नमूने एकत्र किए। इन नमूनों की वैज्ञानिक जांच से आग लगने के कारणों और संभावित जिम्मेदारियों को समझने में मदद मिलेगी।
गौरतलब है कि हादसे की जानकारी मिलने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना अलीगढ़ दौरा बीच में ही रद्द कर दिया था और सीधे घटनास्थल पहुंचे थे। उन्होंने वहां हालात का जायजा लिया और बाद में केजीएमयू में भर्ती पीड़ितों से भी मुलाकात की थी। इसके बाद मुख्यमंत्री ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश देते हुए एसआईटी गठित करने का फैसला लिया।
सरकार ने एसआईटी को सात दिन के भीतर जांच रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है। अब तक इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि चार अधिकारियों को निलंबित किया गया है। जांच आगे बढ़ने के साथ अन्य जिम्मेदार लोगों की भूमिका भी सामने आ सकती है।
आने वाले दिनों में एसआईटी की रिपोर्ट इस बात को स्पष्ट करेगी कि हादसे के पीछे लापरवाही, नियमों की अनदेखी या किसी अन्य कारण की भूमिका थी। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई तय होगी और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए नए सुरक्षा उपाय भी लागू किए जा सकते हैं।

VINAY PRAKASH SINGH
Author: VINAY PRAKASH SINGH

Registration NO. UDYAM -UP-24-0043854

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई