Breaking News
फतेहगंज पश्चिमी नगर पंचायत में निकाली गयी भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति नारों से गूंजा कस्बा झोलाछाप ने दो माह की गर्भवती का पेट खोला, आंत-बच्चेदानी फटी, मौत के बाद भी सिस्टम खामोश, डीआईजी तक पहुंचा मामला शिक्षा विभाग की भव्य तिरंगा यात्रा जिलाधिकारी ने दिखाई हरी झंडी,माध्यमिक और बेसिक शिक्षा विभाग की संयुक्त तिरंगा यात्रा से गूंजा राष्ट्रप्रेम पुलिस का बड़ा जुआ-भंडाफोड़, आंवला में आटा चक्की के पीछे चल रहा था लाखों का जुआ, 13 जुआरी दबोचे, 2.54 लाख बरामद सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में बरेली का शानदार प्रदर्शन, प्रदेश में तीसरे पायदान पर बरेली कॉलेज कर्मचारियों की भूख हड़ताल पर सहायक श्रमायुक्त सख्त, प्राचार्य को 17 को किया तलब
15 Best News Portal Development Company In India

यूपी में अब पेपर RC नहीं, चिप और QR कोड वाली स्मार्ट कार्ड RC मिलेगी; 1 अगस्त से नई व्यवस्था लागू

SHARE:

लखनऊ, 29जून(चौथा प्रहरी)। उत्तर प्रदेश में वाहन पंजीकरण प्रमाणपत्र (RC) की व्यवस्था में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह के निर्देश पर अब प्रदेश में पेपर आरसी की जगह चिप और क्यूआर कोड वाली स्मार्ट कार्ड आरसी जारी की जाएगी। नई व्यवस्था को 1 अगस्त 2026 से पूरे प्रदेश में लागू करने की तैयारी की जा रही है।

उत्तर प्रदेश में चिप और QR कोड वाली नई स्मार्ट कार्ड RC जारी करने की प्रतीकात्मक तस्वीर।
परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने सोमवार को बताया कि अभी तक उत्तर प्रदेश में वाहन मालिकों को पेपर आरसी जारी की जाती थी। अब इसकी जगह स्मार्ट कार्ड आरसी दी जाएगी, जिसमें चिप और क्यूआर कोड होगा। इससे दस्तावेज अधिक सुरक्षित होंगे और उनकी जांच भी आसानी से की जा सकेगी।
नई व्यवस्था के तहत वाहन मालिकों को स्मार्ट कार्ड आरसी प्राप्त करने के लिए संबंधित पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इसके लिए भारत सरकार द्वारा तय न्यूनतम शुल्क जमा करना होगा। आवेदन की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रहेगी।
परिवहन विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश लॉजिस्टिक्स कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीएलसी) जेम पोर्टल के माध्यम से 10 दिनों के भीतर बिडिंग की प्रक्रिया पूरी करेगा। इसके बाद सबसे उपयुक्त वेंडर का चयन किया जाएगा। चयन के बाद ट्रायल कराया जाएगा और 15 दिनों के भीतर पूरी प्रक्रिया पूरी करने का लक्ष्य रखा गया है।
परिवहन मंत्री श्री सिंह ने बताया कि आवश्यक उपकरण और तकनीकी व्यवस्था 25 जुलाई 2026 तक सभी संबंधित कार्यालयों में स्थापित कर दी जाएगी। इसके बाद 1 अगस्त 2026 से स्मार्ट कार्ड आरसी जारी करने की नई व्यवस्था नियमित रूप से शुरू हो जाएगी।
परिवहन विभाग का मानना है कि चिप और क्यूआर कोड वाली स्मार्ट कार्ड आरसी से दस्तावेजों की सुरक्षा बढ़ेगी। फर्जीवाड़े पर रोक लगाने में मदद मिलेगी और वाहन संबंधी जानकारी का सत्यापन पहले से अधिक तेज और आसान होगा। आने वाले समय में इससे वाहन मालिकों और परिवहन विभाग दोनों को सुविधा मिलने की उम्मीद है।

VINAY PRAKASH SINGH
Author: VINAY PRAKASH SINGH

Registration NO. UDYAM -UP-24-0043854

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई