Breaking News
अयोध्या न्यूज: जिले में जलभराव खत्म करने की तैयारी, आईटीआई के सामने पुराने नाले की होगी खोदाई यूपी न्यूज: आषाढ़ में चार नए थीम आधारित वन बनाएगा वन विभाग, किसानों से लेकर मानव-वानर संघर्ष तक पर रहेगा फोकस यूपी न्यूज: यूपी में कौशल विकास की नई डिजिटल शुरुआत, ‘कौशल सेतु’ और ‘कौशल सारथी’ पोर्टल लॉन्च यूपी न्यूज: 2029 में साथ हो सकते हैं लोकसभा-विधानसभा चुनाव, संवैधानिक बदलाव की तैयारी तेज: जेपीसी अध्यक्ष यूपी न्यूज: एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर यूपी में तेज हुई रायशुमारी, विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने रखे सुझाव अयोध्या न्यूज: अवध विश्वविद्यालय के चार पर्यावरण विज्ञान छात्रों को बड़ी कंपनियों में मिली नौकरी
15 Best News Portal Development Company In India

अयोध्या न्यूज: जिले में जलभराव खत्म करने की तैयारी, आईटीआई के सामने पुराने नाले की होगी खोदाई

SHARE:

अयोध्या में आईटीआई के सामने पुराने नाले का निरीक्षण करते महापौर और नगर निगम के अधिकारी

अयोध्या,16जुलाई(चौथा प्रहरी)। आवास विकास कॉलोनी में बरसात के दौरान होने वाली जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए नगर निगम ने बड़ा कदम उठाया है। गुरुवार को महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने अधिकारियों के साथ मौके का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद आईटीआई के सामने बने पुराने नाले की खोदाई और सफाई कराने का फैसला लिया गया, ताकि बरसात का पानी तेजी से निकल सके और लोगों को राहत मिले।

अयोध्या में आईटीआई के सामने पुराने नाले का निरीक्षण करते महापौर और नगर निगम के अधिकारी
फोटो क्रेडिट नगर निगम

जल निकासी बेहतर बनाने पर जोर-निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने पाया कि पुराने नाले के बंद होने से पानी की निकासी प्रभावित हो रही है। इसे दोबारा चालू करने के लिए रामपथ के फुटपाथ का जरूरी हिस्सा हटाया जाएगा। इसके बाद नाले की सफाई और खोदाई कर उसे फिर से उपयोग में लाया जाएगा।
योजना के तहत उदया चौराहा के पास नाले की खुदाई कर उसे जालपा नाले से भी जोड़ा जाएगा। इससे पूरे इलाके की जल निकासी व्यवस्था पहले से बेहतर होने की उम्मीद है।
बिजली, सड़क और पेयजल पर भी लिए गए फैसले
निरीक्षण के दौरान यह भी सामने आया कि नाले के ऊपर बिजली विभाग का 11 हजार वोल्ट लाइन का कंट्रोल पैनल बना हुआ है। इसे दूसरी जगह स्थानांतरित करने के लिए संबंधित विभाग को जल्द पत्र भेजने के निर्देश दिए गए।
इसके बाद महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने वशिष्ठ कुंड स्थित राघव विहार कॉलोनी का भी निरीक्षण किया। यहां बेकार पड़े बिजली के खंभे हटाने, सभी घरों तक पेयजल पाइपलाइन का कनेक्शन पहुंचाने और जिन हिस्सों में कोई विवाद नहीं है वहां सड़क निर्माण का संशोधित प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए गए।
स्थानीय लोगों ने जलभराव, पेयजल और सड़क से जुड़ी परेशानियां भी अधिकारियों के सामने रखीं। महापौर ने संबंधित विभागों को समयबद्ध कार्रवाई करने को कहा।
आगे क्या असर होगा-यदि नाले की खोदाई और अन्य काम तय समय पर पूरे हो जाते हैं तो आवास विकास कॉलोनी और आसपास के इलाकों में हर बारिश के दौरान होने वाली जलभराव की समस्या काफी हद तक कम हो सकती है। इससे लोगों की आवाजाही आसान होगी और सड़क व मकानों को भी नुकसान कम होगा।

VINAY PRAKASH SINGH
Author: VINAY PRAKASH SINGH

Registration NO. UDYAM -UP-24-0043854

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई