Breaking News
पुलिस का बड़ा जुआ-भंडाफोड़, आंवला में आटा चक्की के पीछे चल रहा था लाखों का जुआ, 13 जुआरी दबोचे, 2.54 लाख बरामद सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में बरेली का शानदार प्रदर्शन, प्रदेश में तीसरे पायदान पर बरेली कॉलेज कर्मचारियों की भूख हड़ताल पर सहायक श्रमायुक्त सख्त, प्राचार्य को 17 को किया तलब आउटसोर्सिंग कर्मचारी से कराई जा रही बंधुआ मजदूरी! दिन-रात स्कूल में रहने को मजबूर, उप श्रम आयुक्त को सौंपा ज्ञापन सावन के दूसरे सोमवार पर बरेली में हाई अलर्ट, एसएसपी ने आधी रात को परखी कांवड़ मार्ग की सुरक्षा यूपीआई मुफ्त रहेगा या लगेगा शुल्क? नए कानून के बाद जानिए आम लोगों और दुकानदारों पर क्या होगा असर
15 Best News Portal Development Company In India

बरेली कॉलेज कर्मचारियों की भूख हड़ताल पर सहायक श्रमायुक्त सख्त, प्राचार्य को 17 को किया तलब

SHARE:

संवाददाता चौथा प्रहरी

 

 

बरेली। बरेली कॉलेज बरेली के अस्थाई कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल के मामले में श्रम विभाग ने हस्तक्षेप किया है। सहायक श्रमायुक्त बालगोविंद ने बरेली कॉलेज के प्राचार्य को तलब किया है।

सहायक श्रमायुक्त ने पत्र जारी कर प्राचार्य, बरेली कॉलेज बरेली को दिनांक 17 अगस्त 2026 को पूर्वाह्न 11:30 बजे उप श्रमायुक्त कार्यालय में अपना पक्ष रखने के लिए बुलाया है। इस वार्ता के लिए अस्थाई कर्मचारियों के प्रतिनिधि, कर्मचारी कल्याण सेवा समिति के अध्यक्ष जितेंद्र मिश्रा और सचिव हरीश चंद्र मौर्य को भी आमंत्रित किया गया है।

पत्र में सहायक श्रमायुक्त ने दोनों पक्षों से अपील की है कि वार्ता होने तक कोई भी ऐसा कार्य न किया जाए जिससे श्रम अशांति उत्पन्न हो।

गौरतलब है कि अस्थाई कर्मचारियों की शिकायत पर पहले दो बार वार्ता हो चुकी है। इसके बाद सहायक श्रमायुक्त बालगोविंद ने ही बरेली कॉलेज प्रबंधन को कर्मचारियों की मांगों को पूरा करने का आदेश जारी किया था, लेकिन महाविद्यालय प्रबंधन ने आदेश का अनुपालन नहीं किया। आरोप है कि जुलाई माह का वेतन भी बिना बढ़ोतरी के जारी कर दिया गया, जिससे कर्मचारियों में रोष बढ़ गया है।

इससे पहले कर्मचारी कल्याण सेवा समिति के अध्यक्ष जितेंद्र मिश्रा और सचिव हरीश मौर्य ने सिटी मजिस्ट्रेट राजेश कुमार वर्मा को ज्ञापन सौंपकर 10 अगस्त 2026 तक मांगें पूरी न होने पर 14 अगस्त से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी थी।

सहायक श्रमायुक्त के नए पत्र के बाद दोनों नेताओं ने कहा कि 12 अगस्त को दोपहर 1 बजे बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में प्रस्तावित भूख हड़ताल आंदोलन और श्रम विभाग के पत्र पर चर्चा कर आगे की रणनीति तय की जाएगी। नेताओं ने कहा कि उनकी सभी मांगें जायज हैं, जिनका शीघ्र समाधान होना चाहिए।

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई