Breaking News
बरेली में जमीन हड़पने का सनसनीखेज मामला – जिंदा बुजुर्ग को कागजों में मारकर रची गई करोड़ों की साजिश FSDA की खानापूर्ति, कांवड़ रूट पर 857 दुकानों का निरीक्षण, पर मिलावट जांचने के लिए नहीं उठाया एक भी नमूना फतेहगंज पश्चिमी नगर पंचायत में निकाली गयी भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति नारों से गूंजा कस्बा झोलाछाप ने दो माह की गर्भवती का पेट खोला, आंत-बच्चेदानी फटी, मौत के बाद भी सिस्टम खामोश, डीआईजी तक पहुंचा मामला शिक्षा विभाग की भव्य तिरंगा यात्रा जिलाधिकारी ने दिखाई हरी झंडी,माध्यमिक और बेसिक शिक्षा विभाग की संयुक्त तिरंगा यात्रा से गूंजा राष्ट्रप्रेम पुलिस का बड़ा जुआ-भंडाफोड़, आंवला में आटा चक्की के पीछे चल रहा था लाखों का जुआ, 13 जुआरी दबोचे, 2.54 लाख बरामद
15 Best News Portal Development Company In India

पुलिस का बड़ा जुआ-भंडाफोड़, आंवला में आटा चक्की के पीछे चल रहा था लाखों का जुआ, 13 जुआरी दबोचे, 2.54 लाख बरामद

SHARE:

संवाददाता चौथा प्रहरी

 

 

बरेली। ऑपरेशन जुआ के तहत बरेली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना आंवला पुलिस ने रामवाटिका कॉलोनी में छापा मारकर आटा चक्की के पीछे चल रहे जुए के फड़ का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से 13 शातिर जुआरियों को 52 पत्ते ताश और 2 लाख 54 हजार रुपये नगद के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक 09/10 अगस्त की रात थाना प्रभारी आंवला के नेतृत्व में पुलिस टीम गश्त और चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर उ0नि0 नितिन शर्मा और उ0नि0 राजेश रावत ने हे0का0 जफरुद्दीन, कामेश्वर सिंह, का0 पवन कुमार और उज्ज्वल के साथ रामवाटिका कॉलोनी में एक मकान में दबिश दी। मकान के अंदर लाखों का जुआ चल रहा था।

पुलिस ने सभी 13 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर थाना आंवला पर जुआ अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस दबिश के दौरान आकाश उर्फ कर्रू (20 वर्ष), किशोर (33), अनीत कुमार सिंह उर्फ लालू (35), शिवम पाठक (35), मुखबीर (30), शारिक अली (36), मो. आसिफ (40), सुरजीत (28), तहजीबुल इस्लाम (28), मनोज (38), हाशिम (27), विवेक कुमार (49) और उमर (33) को गिरफ्तार किया गया। सभी आरोपी जनपद बदायूं के रहने वाले हैं। बरेली पुलिस की इस कार्रवाई से जुआरियों में हड़कंप मचा हुआ है।

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई