Breaking News
बेंगलुरु में सीएम योगी का निवेशकों को न्योता, बोले- सेफ्टी, स्टेबिलिटी और स्पीड का मॉडल बना उत्तर प्रदेश बेंगलुरु में यूपी मॉडल की चर्चा, निवेशकों ने कहा- उत्तर प्रदेश बन रहा निवेश और रोजगार का नया केंद्र Lucknow News: लखनऊ मेट्रो विस्तार को मिली रफ्तार, ₹384 करोड़ में बनेंगे 5 नए स्टेशन और 4.6 किमी एलिवेटेड कॉरिडोर Lucknow News: अलीगंज अग्निकांड: घटनास्थल पहुंची एसआईटी, घायलों से भी की पूछताछ,7 दिन में आएगी रिपोर्ट Lucknow News: लखनऊ में अंतिम बड़े मंगल पर उमड़ी आस्था, इंदिरा नगर के भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद यूपी न्यूज: अलीगंज अग्निकांड के बाद पुराने रिकॉर्ड पर सवाल, 2016 में जारी ध्वस्तीकरण आदेश दो माह में ही हुआ था निरस्त
15 Best News Portal Development Company In India

अयोध्या: जिले के सभी विधानसभा क्षेत्र में एसआईआर प्रक्रिया शुरू, मतदाता 4 दिसंबर तक मतगणना प्रपत्र करें जमा- जिलाधिकारी अयोध्या निखिल टीकाराम फुंडे

SHARE:

जिले के सभी विधानसभा क्षेत्र में एसआईआर प्रक्रिया शुरू

मतदाता 4 दिसंबर तक गणना प्रपत्र भरकर करें जमा

अयोध्या। जिले के समस्त विधानसभा क्षेत्रों में एसआईआर की प्रक्रिया 28 अक्टूबर से शुरू कर दी गई है। डीएम निखिल टीकाराम फुंडे ने बताया कि भारतीय चुनाव आयोग के निर्देश पर सभी विधानसभा क्षेत्रों में यह प्रक्रिया शुरू की गई है। डीएम ने कहा कि वर्तमान में बीडीओ घर-घर जाकर मतदाताओं को गणना प्रपत्र वितरित कर रहे हैं। सभी बूथों पर बीएलओ तैनात कर दिए गए हैं। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में फॉर्म वितरित किए जा रहे हैं। मतदाताओं को ये फॉर्म भरकर जमा करने के लिए 4 नवंबर से 4 दिसंबर तक का समय दिया गया है। इसके बाद मसौदा सूची प्रकाशित की जाएगी। इस सूची में उन मतदाताओं के नाम होंगे, जिन्होंने गणना प्रपत्र भरकर जमा किया होगा। एसआईआर के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए जिला अधिकारी ने कहा कि इसका एकमात्र मकसद यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी वैध मतदाता वोटर लिस्ट से न छूटे और अवैध मतदाताओं के नाम सूची से हटाए जाएं। उन्होंने बताया कि 4 दिसंबर के बाद दावे और आपत्तियां ली जाएंगी तथा उनकी सुनवाई की जाएगी। इसके बाद फरवरी 2026 में अंतिम वोटर सूची जारी की जाएगी। दो आधार कार्ड के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि किसी के पास दो आधार कार्ड होना अपने आप में अपराध है। सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि आधार कार्ड किन परिस्थितियों में इस्तेमाल किया जा सकता है। आधार के अलावा 12 अन्य प्रमाण पत्र हैं, जिन्हें पहचान के रूप में स्वीकार किया जा सकता है। इनकी सूची मतदाताओं को दिए जाने वाले फॉर्म पर चिन्हित की गई है। यह सूची सभी राजनीतिक दलों को प्रदान की गई है और सोशल मीडिया तथा अन्य माध्यमों से भी साझा की जा रही है। मृतकों और स्थानांतरित व्यक्तियों के नाम हटाने की प्रक्रिया पर उन्होंने कहा कि जिन लोगों की मृत्यु हो गई है या जो यहां से चले गए हैं, उनकी सूची बनाकर गांवों में चस्पा की जाएगी। यदि इन नामों पर कोई दावा या आपत्ति नहीं आती तो उन्हें वोटर लिस्ट से हटा दिया जाएगा। समस्त राजनीतिक पार्टी से चुनाव आयोग स्तर पर जनपद स्तर पर व विधानसभा स्तर पर बैठकें की गयी हैं।

VINAY PRAKASH SINGH
Author: VINAY PRAKASH SINGH

Registration NO. UDYAM -UP-24-0043854

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई