Breaking News
यूपी में अब पेपर RC नहीं, चिप और QR कोड वाली स्मार्ट कार्ड RC मिलेगी; 1 अगस्त से नई व्यवस्था लागू चौथा प्रहरी:मुरादाबाद में सीएम योगी का विपक्ष पर बड़ा हमला, बोले- रामभक्तों पर लाठी-गोली चलाने का सार्वजनिक पश्चाताप करेंगे अखिलेश चौथा प्रहरी: एक जुलाई से 15 जुलाई तक चलेगा ‘मिशन सेफ फ्यूचर’, बिना फिटनेस और परमिट वाले स्कूल वाहनों पर होगी सख्त कार्रवाई चौथा प्रहरी: 10 जुलाई तक करें आवेदन, ओबीसी युवाओं को मिलेगा मुफ्त O Level और CCC कंप्यूटर प्रशिक्षण चौथा प्रहरी:जनता दर्शन में सीएम योगी का भरोसा: हर जरूरतमंद का इलाज कराएगी सरकार, राजस्व मामलों में समय पर न्याय के निर्देश चौथा प्रहरी: 29 जून से यूपी में सक्रिय होगा मानसून,66 जिलों में गरज-चमक और वज्रपात का अलर्ट
15 Best News Portal Development Company In India

राम मंदिर के सातों शिखरों पर 25 नवंबर को पीएम मोदी फहराएंगे भगवा ध्वज

SHARE:

राम मंदिर के सातों शिखरों पर 25 नवंबर को पीएम मोदी फहराएंगे भगवा ध्वज

अयोध्या। रामनगरी अयोध्या एक बार फिर इतिहास के स्वर्णिम पन्नों में अपना नाम दर्ज करने जा रही है। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के भव्य निर्माण की पूर्णता की औपचारिक घोषणा 25 नवंबर को ध्वजारोहण समारोह के माध्यम से होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 161 फीट ऊंचे मुख्य शिखर सहित कुल सात मंदिरों के शिखरों पर भगवा धर्म ध्वज फहराएंगे। इस ऐतिहासिक अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत, उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित हजारों गणमान्य जन व श्रद्धालु मौजूद रहेंगे। यह समारोह न केवल श्रीरामजन्मभूमिमंदिर निर्माण महायज्ञ की पूर्णाहुति का प्रतीक है, बल्कि उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार की अथक मेहनत और दूरदर्शी नीतियों का जीता-जागता प्रमाण भी है।
नौ नवंबर 2019 को सुप्रीम कोर्ट के ऐतिहासिक फैसले ने राम मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया था। इसके ठीक छह वर्ष बाद नवंबर माह राम भक्तों के लिए स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देवगिरी महाराज ने बताया कि 22 फीट लंबा और 11 फीट चौड़ा भगवा ध्वज वाल्मीकि रामायण में वर्णित रघुवंश के प्रतीकों सूर्य, ॐ और कोविदार वृक्ष से अंकित होगा। यह ध्वज 42 फीट ऊंचे ध्वजदंड (10 फीट ढांचे में, 32 फीट बाहर) पर 360 डिग्री घूमने वाली चैंबर पर स्थापित किया जाएगा, जो 60 किलोमीटर प्रति घंटे की हवा की गति को भी सहन कर सकेगा। ट्रस्ट महासचिव चंपत राय के अनुसार, समारोह में सात से आठ हजार श्रद्धालु शामिल होंगे, जिनमें प्रमुख संत-महंत, विभिन्न संप्रदायों के धर्माचार्य, सामाजिक कार्यकर्ता और समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने वाले लोग होंगे।21 से 25 नवंबर तक पांच दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान चलेगा, जिसमें रामचरितमानस पाठ, श्रीराम रक्षा स्तोत्र का पारायण और वैदिक हवन शामिल होंगे। काशी के विद्वान गणेश्वर शास्त्री के नेतृत्व में अयोध्या, काशी और दक्षिण भारत के 108 आचार्य अनुष्ठान संपन्न कराएंगे। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महामंत्री चंपत राय के अनुसार मंदिर का निर्माण परंपरागत नागर शैली में हुआ है। मंदिर की लंबाई (पूर्व-पश्चिम) 380 फीट, चौड़ाई 250 फीट है। मंदिर तीन मंजिल का है और प्रत्येक की ऊंचाई 20 फीट है। मंदिर में कुल 392 खंभे और 44 द्वार हैं। भूतल गर्भगृह में प्रभु श्रीराम का बाल रूप अर्थात् श्रीराम लला का विग्रह, प्रथम तल पर श्रीरामदरबार के दर्शन हो रहे हैं। परिसर में पंचायतन के सभी मंदिरों का निर्माण पूरा कर लिया गया है। परकोटा में भगवान सूर्य, मां भगवती, गणपति व भगवान शिव के मंदिर हैं। उत्तरी भुजा पर मां अन्नपूर्णा, दक्षिणी भुजा पर हनुमान का मंदिर है। परिसर में निषादराज, माता शबरी, देवी अहिल्या, संत तुलसीदास, महर्षि वाल्मीकि, महर्षि वशिष्ठ, महर्षि विश्वामित्र, महर्षि अगस्त्य, कुबेर टिला पर भगवान शिव के प्राचीन मंदिर के जीर्णोद्धार के साथ जटायु की स्थापना की गई है। गिलहरी, जिसने रामसेतु निर्माण में अहम भूमिका निभाई थी, उसकी भी प्रतिमा परिसर में स्थापित की गई है, जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र है। मुख्य शिखर के अलावा शेषावतार मंदिर और परकोटा के छह देवी-देवताओं के मंदिरों (शिव, गणेश, हनुमान, सूर्य, भगवती, अन्नपूर्णा) पर भी ध्वजारोहण होगा। पीएम नरेंद्र मोदी क्रॉसिंग 11 आद्यगुरु शंकराचार्य द्वार से प्रवेश करेंगे और हनुमानगढ़ी दर्शन के बाद मंदिर परिसर में सप्त मंडप एवं रामायण की 3डी म्यूरल्स का अवलोकन करेंगे। इस भव्य आयोजन की सफलता में योगी आदित्यनाथ सरकार की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राम मंदिर निर्माण को गति देने के साथ-साथ अयोध्या के समग्र विकास पर विशेष ध्यान दिया। उनकी सरकार ने अयोध्या को अंतरराष्ट्रीय स्तर का धार्मिक पर्यटन केंद्र बनाने के लिए व्यापक अवसंरचना विकसित की।श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण समिति के चेयरमैन नृपेंद्र मिश्र ने रविवार को मंदिर परिसर का सूक्ष्म निरीक्षण किया और ध्वजारोहण की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने निर्माण एजेंसियों के साथ बैठक कर कार्य को अंतिम रूप देने के निर्देश दिए। बता दें कि प्राण प्रतिष्ठा के बाद से अब तक करोड़ों श्रद्धालु अयोध्या आ चुके हैं, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को बल मिला। योगी सरकार की नीतियों से अयोध्या में होटल, गेस्ट हाउस और पर्यटन सुविधाओं का विस्तार हुआ, जिससे रोजगार सृजन हुआ और शहर की पहचान रामनगरी से वैश्विक रामनगरी में बदल गई।सीएम योगी आदित्यनाथ ने स्वयं दिल्ली जाकर प्रधानमंत्री मोदी को निमंत्रण सौंपा और आयोजन की तैयारियों पर चर्चा की। उनकी सरकार ने अयोध्या को स्मार्ट सिटी बनाने के साथ-साथ सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित किया। दीपोत्सव में विश्व रिकॉर्ड बनाने से लेकर राम मंदिर की सुरक्षा तक योगी सरकार की भूमिका सराहनीय रही। प्रदेश मंत्रिमंडल के कई मंत्री भी समारोह में शामिल होंगे।

VINAY PRAKASH SINGH
Author: VINAY PRAKASH SINGH

Registration NO. UDYAM -UP-24-0043854

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई