Breaking News
यूपी में अब पेपर RC नहीं, चिप और QR कोड वाली स्मार्ट कार्ड RC मिलेगी; 1 अगस्त से नई व्यवस्था लागू चौथा प्रहरी:मुरादाबाद में सीएम योगी का विपक्ष पर बड़ा हमला, बोले- रामभक्तों पर लाठी-गोली चलाने का सार्वजनिक पश्चाताप करेंगे अखिलेश चौथा प्रहरी: एक जुलाई से 15 जुलाई तक चलेगा ‘मिशन सेफ फ्यूचर’, बिना फिटनेस और परमिट वाले स्कूल वाहनों पर होगी सख्त कार्रवाई चौथा प्रहरी: 10 जुलाई तक करें आवेदन, ओबीसी युवाओं को मिलेगा मुफ्त O Level और CCC कंप्यूटर प्रशिक्षण चौथा प्रहरी:जनता दर्शन में सीएम योगी का भरोसा: हर जरूरतमंद का इलाज कराएगी सरकार, राजस्व मामलों में समय पर न्याय के निर्देश चौथा प्रहरी: 29 जून से यूपी में सक्रिय होगा मानसून,66 जिलों में गरज-चमक और वज्रपात का अलर्ट
15 Best News Portal Development Company In India

लखनऊ:अमेठी मेडिकल कॉलेज एवं नर्सिंग कॉलेज निर्माण कार्यों की राज्य मंत्री चिकित्सा शिक्षा एवं स्वास्थ्य मयंकश्वर शरण सिंह ने ली प्रगति रिपोर्ट

SHARE:

अमेठी मेडिकल कॉलेज एवं नर्सिंग कॉलेज निर्माण कार्यों की राज्य मंत्री चिकित्सा शिक्षा एवं स्वास्थ्य मयंकश्वर शरण सिंह ने ली प्रगति रिपोर्ट

चौथा प्रहरी (विनय प्रकाश सिंह)लखनऊ। योगी सरकार के राज्य मंत्री चिकित्सा शिक्षा एवं स्वास्थ्य मयंकेश्वर शरण सिंह में मंगलवार को उत्तर प्रदेश सचिवालय में स्थित नवीन भवन के सरकारी कार्यालय कक्ष में अमेठी जनपद के तिलोई स्थित निर्माणाधीन स्वशासी मेडिकल कॉलेज एवं नर्सिंग कॉलेज अमेठी के निर्माण कार्यों की प्रगति की रिपोर्ट संबंधित अधिकारियों से ली और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

मंगलवार को बुलाई गई बैठक में राज्य मंत्री चिकित्सा शिक्षा एवं स्वास्थ्य मयंकेश्वर शरण सिंह ने मेडिकल कॉलेज के अकादमिक ब्लॉक, हॉस्टल, ऑडिटोरियम, ऑपरेशन थिएटर, लेक्चर थिएटर, फैकल्टी आवास आदि के निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए कार्यदायी संस्थाओं को निर्धारित समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कॉलेज के निर्माण में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी और समय पर कार्य पूर्ण होने से क्षेत्र की जनता एवं क्षेत्र के युवाओं को चिकित्सा एवं चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में नए अवसर प्राप्त होंगे।उक्त बैठक  में सचिव चिकित्सा शिक्षा अपर्णा यू., एमडी एनएचएम पिंकी जोविल, विशेष सचिव चिकित्सा शिक्षा कृतिका शर्मा, विशेष सचिव लोक निर्माण विभाग, अमेठी मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य रीना शर्मा सहित कार्यदायी एवं निर्माण संस्थाओं के अधिकारी आदि मौजूद रहे।

VINAY PRAKASH SINGH
Author: VINAY PRAKASH SINGH

Registration NO. UDYAM -UP-24-0043854

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई