लोकतंत्र में निष्पक्ष निर्भीक और लोक कल्याण पत्रकारिता की शक्ति- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
चौथे स्तंभ के रूप में सत्य संवेदनशीलता और पारदर्शिता के लिए सीएम दी राष्ट्रीय प्रेस दिवस की शुभकामनाएं बधाई
लखनऊ 16 नवंबर।प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रीय प्रेस दिवस के मौके पर पर पत्रकारिता से जुड़े सभी लोगों को शुभकामनाएं दीं है और लोकतंत्र में उनकी अद्वितीय भूमिका की सराहना की है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा है कि निष्पक्ष और निर्भीक तथा लोक कल्याण के लिए समर्पित पत्रकारिता के द्वारा राष्ट्र निर्माण में अपनी अग्रणी भूमिका निभाने वाले सभी पत्रकार साथियों को राष्ट्रीय प्रेस दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगे लिखा है कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में आपका सत्य संवेदनशीलता और पारदर्शिता के प्रति समर्पण समाज को एक नई दिशा देने के साथ ही लोगों के विश्वास को सशक्त बनाता है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संदेश में पत्रकारिता से जुड़े लोगों के योगदान लोकतंत्र को मजबूत बनाने में उनकी भूमिका जन्म विश्वास के निर्माण में पत्रकारिता की अहमियत को रेखांकित किया गया है। सनद हो हर साल 16 नवंबर को राष्ट्रीय प्रेस दिवस मनाया जाता है। जो प्रेस की स्वतंत्रता जिम्मेदारी तथा मीडिया की नैतिकता को समर्पित है। इस दिवस की स्थापना प्रेस काउंसिल आफ इंडिया के गठन की स्मृति में की गई थी। जो भारत में पत्रकारिता के मानकों और नैतिक मूल्यों की रक्षा का कार्य करता है।
Author: VINAY PRAKASH SINGH
Registration NO. UDYAM -UP-24-0043854






