उत्कृष्ट सरक्षा सेवाओं के लिए उत्तर रेलवे के पांच रेल कर्मी डीआरएम से सम्मानित
लखनऊ 17 नवंबर। लखनऊ मंडल उत्तर रेलवे द्वारा संरक्षा से जुड़े कार्यों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले पांच रेलकर्मियों को मंडल रेल प्रबंधक, सुनील कुमार वर्मा द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। सम्मानित किए गए रेलकर्मी मे रोहित विश्वकर्मा, पॉइंट्समैन/भदैया, नीरज कुमार यादव, ट्रेन मैनेजर/प्रतापगढ़, सूरज यादव, पॉइंट्समैन/लंभुआ मुकेश कुमार, लोको पायलट/ लखनऊ एवं अनुराग यादव, वरि.सहा.लोको पायलट/ लखनऊ शामिल हैं ये कर्मचारी संरक्षा, परिचालन तथा इंजीनियरिंग विभाग से संबंधित हैं, जिन्होंने अपने-अपने कार्यक्षेत्र में संरक्षित एवं सुरक्षित रेल परिचालन सुनिश्चित करने में सराहनीय भूमिका निभाई है। इनके सतर्क प्रयासों से मंडल में संरक्षा मानकों में निरंतर सुधार हुआ है।इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक सुनील कुमार वर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि “रेलवे में संरक्षा सर्वोपरि है, और हमारे रेलकर्मी विपरीत परिस्थितियों में भी अपनी ड्यूटी पूरी निष्ठा, सजगता और समर्पण के साथ निभाते हैं। ऐसे कर्मठ कर्मचारियों का सम्मान न केवल उन्हें प्रोत्साहित करता है, बल्कि अन्य साथियों को भी प्रेरणा देता है।” उन्होंने सम्मानित कर्मचारियों की सराहना करते हुए अन्य रेलकर्मियों को भी उनसे प्रेरणा लेने का आह्वान किया।
Author: VINAY PRAKASH SINGH
Registration NO. UDYAM -UP-24-0043854






