15 Best News Portal Development Company In India

Ayodhya news: एयरपोर्ट पर व्यावसायिक उपयोग पर परिवहन विभाग का चला चाबुक, 7 वाहन सीज

SHARE:

एयरपोर्ट पर व्यावसायिक उपयोग पर परिवहन विभाग का चला चाबुक,7 वाहन सीज

अयोध्या 18 नवंबर। परिवहन विभाग की तरफ से प्रदेश में व्यावसायिक वाहन पंजीकरण बढ़ाने के उद्देश्य से जारी विशेष चेकिंग अभियान के तहत शनिवार को महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट अयोध्या पर निजी वाहनों के विरुद्ध प्रवर्तन कार्यवाही की गई। यह अभियान प्रदेश भर के एयरपोर्ट पर 17 से 21 नवंबर तक सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक चलाया जाएगा।
परिवहन विभाग के मुताबिक एयरपोर्ट पर बड़ी संख्या में ऐसे वाहन देखे जा रहे हैं जो निजी पंजीकरण के बावजूद व्यावसायिक उपयोग में लाए जा रहे हैं। इसी आधार पर आज की कार्रवाई के दौरान दोपहर 2 बजे तक ऐसे 7 वाहनों को मोटर वाहन अधिनियम 1988 व उत्तर प्रदेश कराधान अधिनियम 1997 के तहत सीज किया गया।चेकिंग के दौरान यात्रियों को असुविधा से बचाने के लिए केवल एयरपोर्ट से निकलते वाहन ही रोके गए। जिन वाहनों को सीज़ किया गया, उनमें सवार यात्रियों को अन्य माध्यमों से गंतव्य तक भेजा गया। एक समूह को यात्री कर अधिकारी की सरकारी गाड़ी से होटल पहुंचाया गया।अभियान में उप परिवहन आयुक्त राजकुमार सिंह, संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) विश्वजीत सिंह, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी डॉ राजेश प्रताप सिंह, यात्री कर अधिकारी राजेश कुमार सहित अन्य अधिकारी शामिल रहे। अभियान में यातायात पुलिस भी एक्टिव रही। परिवहन विभाग ने वाहन मालिकों से अपील की है कि जो निजी वाहन व्यावसायिक गतिविधियों में उपयोग किए जा रहे हैं, उनके स्वामी जल्द से जल्द उन्हें कमर्शियल श्रेणी में परिवर्तित कराने की प्रक्रिया पूर्ण करें। यह अभियान निर्धारित अवधि तक चलता रहेगा।

VINAY PRAKASH SINGH
Author: VINAY PRAKASH SINGH

Registration NO. UDYAM -UP-24-0043854

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई