15 Best News Portal Development Company In India

UP NEWS : डॉ० सर्वेश कुमार ने हॉफेड के नये प्रबन्ध निदेशक का संभाला कमान

SHARE:

 

डॉ० सर्वेश कुमार ने हॉफेड के नये प्रबन्ध निदेशक का संभाला कमान

लखनऊ,19 नवंबर।प्रदेश की बागवानी क्षेत्र की शीर्ष संस्था उ०प्र० राज्य औद्यानिक सहकारी विपणन संघ (हॉफेड) के नये प्रबन्ध निदेशक का प्रभार ग्रहण करते हुए संयुक्त निदेशक (उद्यान) डॉ० सर्वेश कुमार ने हॉफेड के सभापति नवलेश प्रताप सिंह से शिष्टाचार भेंट की। शासन के आदेश 14 नवम्बर 2025 के तहत उन्हें अपने वर्तमान दायित्वों के साथ-साथ प्रबन्ध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

भेंट के दौरान प्रबन्ध निदेशक एवं सभापति ने प्रदेश की 1044 औद्यानिक सहकारी समितियों तथा 14 जिला औद्यानिक सहकारी संघों के माध्यम से बागवान किसानों को आधुनिक तकनीकों से जोड़कर उनकी फसलों की उत्पादकता एवं गुणवत्ता बढ़ाने के लिए प्रभावी रणनीति पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि फसल तुड़ाई उपरान्त प्रबन्धन को सुदृढ़ कर किसानों को लाभकारी मूल्य उपलब्ध कराना हॉफेड की प्राथमिकता है। हॉफेड द्वारा हाई-टेक हॉर्टीकल्चर को बढ़ावा देने, किसानों को केन्द्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं से लाभान्वित करने तथा आम और आलू जैसी प्रमुख फसलों के विपणन एवं बाजार विस्तार हेतु प्रदेश से बाहर विभिन्न राज्यों में बायर–सेलर मीट लगातार आयोजित की जा रही हैं, जिससे किसानों को बड़े ट्रेडरों से जोड़कर बिक्री के नये विकल्प उपलब्ध कराए जा सकें।बैठक में सभापति नवलेश प्रताप सिंह ने नव नियुक्त प्रबन्ध निदेशक को निर्देश दिए कि हॉफेड के संचालक मण्डल की बैठक शीघ्र आयोजित की जाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश के औद्यानिक किसानों के हित में हॉफेड द्वारा संचालित गतिविधियों में गति लाकर पूर्ण पारदर्शिता के साथ कार्यक्रमों का संचालन सुनिश्चित किया जाए। इसके साथ ही आलू विकास नीति के अन्तर्गत आयोजित होने वाले बायर–सेलर कार्यक्रम तथा एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजना के तहत कृषक जागरूकता कार्यक्रमों के लिए ठोस रणनीति बनाकर समयबद्ध क्रियान्वयन किया जाए, ताकि प्रदेश के किसानों को इन योजनाओं का अधिकतम लाभ प्राप्त हो सके।

VINAY PRAKASH SINGH
Author: VINAY PRAKASH SINGH

Registration NO. UDYAM -UP-24-0043854

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई